Breaking News
Loading...

लायंस क्लब रीजन-12 'समर्थ' की वार्षिक कॉन्फ्रेंस; आशीष मेहता सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं डा. शमिंद्र मिगलानी को प्राइड ऑफ रीजन के अवार्ड से नवाजा

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) 

लायंस क्लब इंटरनेशनल जनपद 321-ए3 के अंतर्गत रीजन-12 'समर्थ' की वार्षिक कॉन्फ्रेंस रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा के नेतृत्व में बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सिरसा स्थित एक निजी पैलेस के सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में जनपद गवर्नर विशाल वढेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वीडीजी संजय गांधी व महेश बांसल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तिका एवं लायबा द्वारा गणेश वंदना पर प्रस्तुत प्रेयर डांस के साथ हुआ, वहीं रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा के सुपुत्र मास्टर समर्थ ने शानदार स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डा. शमिंद्र मिगलानी ने स्वागत की औपचारिक रस्म निभाई। क्लब्स द्वारा की गई फ्लैग सेरेमनी का नेतृत्व डा. विनय सेठी ने बखूबी किया।

इस अवसर पर संबोधन के दौरान जनपद गवर्नर विशाल वढेरा ने क्लब सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब के कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम हैं। जरूरत है कि हम इसी भावना के साथ और अधिक लोगों को जोड़ें।

कार्यक्रम में पीडीजी चंद्रशेखर मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए लायंस क्लब की सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है, जो हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का कार्य करता है।

इस अवसर पर पीडीजी हरदीप सरकारिया, आर.के. शाह, जनपद कैबिनेट सचिव डॉ. शमिंद्र मिगलानी, कैबिनेट कोषाध्यक्ष पवन सरदाना, जोन चेयरमैन राकेश गोयल तथा मेजबान लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष आशीष मेहता सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। सम्मानीय अतिथियों में डॉ. अमनदीप शर्मा, डॉ. सोना राम सचदेवा, सतपाल सग्गर, प्रितपाल काकरिया एवं ओपी गाबा परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम, डिलाइट, कालांवाली, रानियां गैलेक्सी, सिरसा प्राइड एवं सिरसा उमंग के पदाधिकारी व सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। गुरदीप कामरा व डॉ. स्वाति सचदेवा ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। इस मौके पर क्लब सदस्यों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि रीजन-12 'समर्थ' के सभी क्लब सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस उनके प्रयासों को सम्मान देने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मंच है। उन्होंने सभी अतिथियों व लायन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विभिन्न क्लबों व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष आशीष मेहता को रीजन के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया। लायंस क्लब डिलाइट के मनोज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सचिव तथा परमजीत धुन्ना को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लायंस क्लब सुप्रीम के गुरदीप को सर्वश्रेष्ठ लायन ऑफ दी रीजन, मुकेश गोयल को सर्वश्रेष्ठ समर्पित लायन ऑफ दि रीजन तथा डॉ. शमिंद्र गोयल को 'प्राइड ऑफ द रीजन', राकेश गोयल को सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरमैन ऑफ दि रीजन एवं समर्थ चावला को सर्वश्रेष्ठ पायनियर ऑफ दि रीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। समर्थ चावला के कार्यों की सराहना करते हुए जनपद गवर्नर विशाल वढ़ेरा ने भी उन्हें इंटरनेशनल पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सेवा की नई प्रेरणा के साथ हुआ।

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,7,Breaking news,20,College,9,corona,17,Employees,8,featured,43,Health,2,Kissan,14,Kissan Andolan,12,MLA,18,MP Sirsa,4,news,183,Others,26,Police file,16,Political,55,Public Munch E-Paper,63,Public news,211,Recent,9,Recent1,443,Schools,61,Sirsa News,18,slider,391,Social,200,Sports,8,Top news,211,videostory,3,Village,18,
ltr
item
Public Munch: लायंस क्लब रीजन-12 'समर्थ' की वार्षिक कॉन्फ्रेंस; आशीष मेहता सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं डा. शमिंद्र मिगलानी को प्राइड ऑफ रीजन के अवार्ड से नवाजा
लायंस क्लब रीजन-12 'समर्थ' की वार्षिक कॉन्फ्रेंस; आशीष मेहता सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं डा. शमिंद्र मिगलानी को प्राइड ऑफ रीजन के अवार्ड से नवाजा
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiT21QjvLv7voeupSN2_noDRuhgg7rRp5VZjVrW4nYU3yeoRcse3R6W-rtKo7BOXM_D3GA69b1MkuhsiSJKOmx2b8e3jg7UJWWFDSwq62k4dFvU1rfehh1qHdQGa-qdaiSMYGdMF9Bwvw6eHBp6O7YaTP1EaVTGcUwrArP1GzQtQ00BHVJ9L_0DB_GThi8/w640-h426/9april%20a2.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiT21QjvLv7voeupSN2_noDRuhgg7rRp5VZjVrW4nYU3yeoRcse3R6W-rtKo7BOXM_D3GA69b1MkuhsiSJKOmx2b8e3jg7UJWWFDSwq62k4dFvU1rfehh1qHdQGa-qdaiSMYGdMF9Bwvw6eHBp6O7YaTP1EaVTGcUwrArP1GzQtQ00BHVJ9L_0DB_GThi8/s72-w640-c-h426/9april%20a2.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/04/Lions.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/04/Lions.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy