पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा)
-बिग बिजनेस नेटवर्क (बीबीएन) की वर्ष 2026 की दूसरी बैठक होटल धनराज में संपन्न
कार्यक्रम का संचालन सीए गोविंद सिंगला और अनिरुद्ध गुप्ता ने प्रभावशाली अंदाज में किया। स्वागत संबोधन में सीए गोविंद सिंगला ने बीबीएन को केवल परिचय का मंच नहीं, बल्कि व्यवसायिक सहयोग और वास्तविक ग्रोथ का सशक्त माध्यम बताते हुए नए सदस्यों का विशेष स्वागत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्लेटफॉर्म पारस्परिक सहयोग और नेटवर्किंग के जरिए व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करता है।
बीबीएन के विजन पर प्रकाश डालते हुए दीपक सिंगला ने इसे जीरो कमीशन बेस्ड नेटवर्क बताते हुए कहा कि यहां रेफरल और आपसी सहयोग ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सदस्यों से नियमित उपस्थिति, सक्रिय भागीदारी और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक का सबसे अहम हिस्सा प्रोफाइल डिस्कशन सत्र रहा, जिसमें वतन गार्गी, वेद प्रकाश, पलविंदर शर्मा, दीपक गर्ग, जॉनी धारगोत्रा, विकास जिंदल, गुरदीप कामरा, विशाल मेहता, छोटू बंसल, अजनीश धारणिया, नीलकंठ, लोकेश बंसल, वरुण सोनी और के.के. वर्मा सहित कई सदस्यों ने अपने व्यापार की विशेषताएं और अनुभव साझा करते हुए व्यवसायिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे समूह में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का माहौल बना। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मान दिया गया, जिसने आपसी अपनत्व और उत्साह को और मजबूती दी।
बैठक में मनोज कुमार, ऋषि मित्तल, दीपक जैन, डॉ. विनय, हंसराज, पंकज गर्ग, किरण, विकास जिंदल, रोहित गर्ग, मीनाक्षी, राम शरण चावला, अंकुर चोपड़ा, उमेश जिंदल, देवांश गर्ग, चिंचू बंसल, विकास मोंगा, कंजू बंसल, विशाल मेहता, भवानी सिंह, रमन गुप्ता, पंकज जिंदल और विकास सहगल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ, जिसके बाद डिनर के दौरान सदस्यों ने आपसी संवाद और नेटवर्किंग को और मजबूत किया। बैठक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बीबीएन केवल एक नेटवर्क नहीं, बल्कि अनुशासन, सीख, सहयोग और निरंतर व्यवसायिक प्रगति का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।
