Breaking News
Loading...

वनवासी बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूर्वोत्तर की संस्कृति का परिचय करवाया

 डबवाली, पब्लिक मंच (रवि मोंगा)

डबवाली में आयोजित एक मनमोहक कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा द्वारा संचालित छात्रावास के पूर्वोत्तर राज्यों से आकर शिक्षण संस्कार ग्रहण कर रहे बाल गोपालो ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूर्वोत्तर की संस्कृति का परिचय कराया। पूर्वोत्तर के छात्रों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शको का मन मोह लिया। आज प्रातः ये छात्र नगर में पहुंचे और इनको दो-दो की टोली में विभिन्न परिवारों में ठहराने की व्यवस्था की गयी ताकि यह हरियाणवी संस्कृति को समझ सकें।



इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के  मुख्य वक्ता वैश्य कॉलेज बठिंडा की डायरेक्टर डॉ प्रोमिला सिहाग ने वनवासी कल्याण आश्रम की 1952 से आरंभ हुई यात्रा से 12 करोड़ वनवासी बन्धुओं के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहें कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि विकास, आर्थिक विकास, श्रद्धा जागरण खेलकूल जैसे 22000 सेवा प्रकल्पों द्वारा 2 करोड़ वनवासी बन्धुओं को लाभान्वित किया जा रहा है। 28 अप्रैल को कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता चेतराम पवार (अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रांत) को वन क्षेत्र के विस्तार व संरक्षण के लिए प‌द्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



इसी कड़ी में हरियाणा जैसे गैर वनवासी क्षेत्र में भिवानी एवं फरीदाबाद में पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों की शिक्षा हेतु दो छात्रावासों का संचालन समाज के सहयोग से हो रहा है। छात्र जितना पढ़ना चाहता है उसकी कल्याण आश्रम निःशुल्क व्यवस्था करता है। इसके अतिरिक्त झारखण्ड केरल व उडिसा राज्यों में चलने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए आर्थिक सहयोग हरियाणा के दानी सज्जनों द्वारा किये गये  सहयोग से पूर्ण होता है। 

कार्यक्रम अध्यक्ष- श्रीमती पुष्पा जिंदल, अध्यक्ष बाल मंदिर स्कूल, मुख्य अतिथि के श्रीमती शशि प्रभा अग्रवाल, अध्यक्ष बीएसके कॉलेज ऑफ एजुकेशन, विशिष्ठ अतिथि डॉ. मुकेश गोयल (राज हॉस्पिटल), डॉ. अमनदीप शर्मा, एमडी फिजिशियन, डॉ. परवजीत सिंह, एमएस ऑर्थो व -  डॉ. गौतम ,आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शशि प्रभा अग्रवाल, अध्यक्ष बीएसके कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अपने उद्‌बोधन में कल्याण आश्रम के द्वारा किये जा रहे राष्ट्र कल्याण के कार्यों की प्रसंशा की एवं समाज के समर्थ लोगों के आहवाहन किया कि कल्याण आश्रम के राष्ट्र निर्माण के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों में संस्था को आर्थिक सहयोग करे। वनवासी कल्याण आश्रम मंडी डबवाली के अध्यक्ष डॉ. जे.एस. हरचंद ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

नाम

Adhti Association,1,Breaking news,13,corona,17,featured,29,Kissan Andolan,5,korona,4,MLA,15,MP Sirsa,2,news,48,Others,13,Police file,9,Political,21,Public Munch E-Paper,63,Public news,29,Recent1,107,Schools,15,Sirsa News,12,slider,56,Social,19,Top news,67,videostory,3,
ltr
item
Public Munch: वनवासी बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूर्वोत्तर की संस्कृति का परिचय करवाया
वनवासी बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूर्वोत्तर की संस्कृति का परिचय करवाया
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbSMs26GTmhW8RrwCwctzXBj8cIDGsrkCtHpzidPl3wdvXdhWmz3SNEPbYoGtLxRj0AIoqWkyuc5s-ifeMMNhcBaW8uqEd5PN5wv5w2_Nps15gPhxoUShfHd8Ut7Au4JmCufa-U8xF1eCEJPyAUOWrzSNzvsHJUZpdwsRiWtu2e0fRk8UtH5jCeWoJ-vU/s320/IMG-20250616-WA0028.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbSMs26GTmhW8RrwCwctzXBj8cIDGsrkCtHpzidPl3wdvXdhWmz3SNEPbYoGtLxRj0AIoqWkyuc5s-ifeMMNhcBaW8uqEd5PN5wv5w2_Nps15gPhxoUShfHd8Ut7Au4JmCufa-U8xF1eCEJPyAUOWrzSNzvsHJUZpdwsRiWtu2e0fRk8UtH5jCeWoJ-vU/s72-c/IMG-20250616-WA0028.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2025/06/Vanvasi.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2025/06/Vanvasi.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy