Breaking News
Loading...

'सुरक्षा' संस्था ने की अनुकरणीय पहल: गर्मी में पशुओं की ली सुध, जरूरतमंद की शादी में भी बनी सहारा

संस्था की समर्पित महिला सदस्यों ने कहा, सेवा ही हमारा लक्ष्य

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)

डबवाली में महिलाओं द्वारा गठित सामाजिक संस्था 'सुरक्षा' ने इस भीषण गर्मी के बीच एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। संस्था सदस्यों ने समय निकालकर न केवल बेसहारा पशुओं की सुध ली बल्कि एक जरूरतमंद लड़की की शादी में राशन उपलब्ध करवाकर सहयोग किया।

संस्था की समर्पित महिला सदस्यों ने सिरसा रोड स्थित नंदीशाला का दौरा किया और वहां गर्मी से बेहाल बेसहारा पशुओं को ताजे तरबूज खिलाकर उनकी सेवा की। महिला सदस्यों ने अपने हाथों से काटे हुए तरबूज मूक प्राणियों को खिलाते हुए पुण्य कमाया। 'सुरक्षा' संस्था की सदस्यों सुपर्णा चुघ, रेखा मैहता व श्वेता मैहता ने इस अवसर पर कहा, हमारा मानना है कि केवल मानव कल्याण ही नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति दया और सेवा का भाव रखना हमारा कर्तव्य है। इन बेसहारा पशुओं को देखकर हमें लगा कि उन्हें भी हमारी मदद की जरूरत है। हम सभी को समय-समय पर नंदीशाला अथवा गौशाला में जाकर गौवंश की सेवा जरुर करनी चाहिए। इस पहल से गर्मी का प्रकोप झेल रहे पशुओं को राहत मिली व संस्था की सदस्यों को भी नेक कार्य से आत्मिक संतोष का अनुभव हुआ।

वहीं, सुरक्षा संस्था की ओर से एक ज़रूरतमंद लड़की की शादी में आवश्यक राशन उपलब्ध करवाकर सहयोग किया गया। शादी जैसे शुभ लेकिन खर्चीले अवसर पर मिली इस मदद से परिवार को सहारा मिला। संस्था सदस्यों पूजा वाट्स, कुलदीप सेठी, नताशा खुरमी, सैवी मोंगा ने इस सहयोग के बारे में बताते हुए कहा, समाज में ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में संघर्ष करते हैं। सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि हम समाज के ऐसे वर्ग तक पहुंचें और सामर्थ्य अनुसार वहां सहयोग का हाथ बढ़ाएं। 
सुरक्षा संस्था द्वारा किए जा रहे इन निस्वार्थ सामाजिक कार्यों की व्यापक सराहना हो रही है। ये दोनों ही कार्य समाज के प्रति संस्था की गहरी प्रतिबद्धता और मानवीय मूल्यों को उजागर करते हैं। इन कार्यों में अमन चुघ, सन्नी सिंह, शेखर, सोनू मोंगा ने भी संस्था सदस्यों का पूर्ण सहयोग किया।
 

 
नाम

Adhti Association,1,Breaking news,13,corona,17,featured,29,Kissan Andolan,5,korona,4,MLA,15,MP Sirsa,2,news,48,Others,13,Police file,9,Political,21,Public Munch E-Paper,63,Public news,30,Recent1,108,Schools,16,Sirsa News,12,slider,57,Social,19,Top news,67,videostory,3,
ltr
item
Public Munch: 'सुरक्षा' संस्था ने की अनुकरणीय पहल: गर्मी में पशुओं की ली सुध, जरूरतमंद की शादी में भी बनी सहारा
'सुरक्षा' संस्था ने की अनुकरणीय पहल: गर्मी में पशुओं की ली सुध, जरूरतमंद की शादी में भी बनी सहारा
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqtch_O0VR_QU0wablkwY511W36GzClqWfTt3EWtGFt-Ctj5zjzVQ6NTXrBTJnMmatzRxiYlcO0kJvjef9G_9c8BrXStflvO5bDSCXiZHauVs8VqY3ymA1WlntnfuwIJnXtbD0cR9Bffx8_UZMaQdo3zQsKc4JqwpkthPIqyo0W43buH41SagGMhXPi44/w400-h224/19june%20s4.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqtch_O0VR_QU0wablkwY511W36GzClqWfTt3EWtGFt-Ctj5zjzVQ6NTXrBTJnMmatzRxiYlcO0kJvjef9G_9c8BrXStflvO5bDSCXiZHauVs8VqY3ymA1WlntnfuwIJnXtbD0cR9Bffx8_UZMaQdo3zQsKc4JqwpkthPIqyo0W43buH41SagGMhXPi44/s72-w400-c-h224/19june%20s4.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2025/06/suraksha.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2025/06/suraksha.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy