पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा)
मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने शनिवार को सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और किसानों व आढ़तियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंडी में अब न तो मंथलीखोरी चलेगी और न ही बेगार, किसी भी प्रकार की मनमानी, अव्यवस्था या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि किसानों, मजदूरों व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी किसान, मजदूर या व्यापारी बिना झिझक उनसे कभी भी मिल सकता है। शिकायत या सुझाव मिलने पर नियमों के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
किसानों और आढ़तियों से बातचीत के दौरान सतीश जग्गा ने कहा कि पूर्व सरकारों के समय मंडी में कर्मचारियों द्वारा मंथली लेने, बिना भुगतान फल-सब्जी उठाने तथा संपत्ति ट्रांसफर में भ्रष्टाचार की शिकायतें आम थीं। भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है और इसी नीति के तहत मंडी में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है।

उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज भी मंडी का कोई कर्मचारी बेगार में फल-सब्जी लेता है या किसी तरह की अनुचित मांग करता है तो निडर होकर साफ मना करें और तुरंत उनके संज्ञान में लाएं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आढ़तियों द्वारा अलॉट की गई दुकानों की रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन आढ़तियों के कागजात पूरे हैं, वे इसी सप्ताह अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि न तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें और न ही उसका हिस्सा बनें।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी सदस्य सुभाष चंद्र, कमल सचदेवा, रजनीश मोंगा, पार्षद विकास शर्मा, जिला आईटी सहप्रभारी विनेश छाबड़ा, डॉ. आशीष गर्ग, रुपचंद, विक्की अनेजा, दानिश मोंगा, पंकज मिढा, पप्पू प्रधान, रवि मैहता, नवनीत मिढा, अमरलाल अनेजा, सोनू मिढा व प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।