पब्लिक मंच, डबवाली
बाल मंदिर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर JEE मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मिली यह सफलता सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का परिणाम है।
स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित JEE मेन्स परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि वे उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं और भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छुएँगे।
प्रमुख सफल बच्चों में हैं—
कीर्ति पुत्री श्री जीवन कुमार – 99.43 प्रतिशत
जसमीत सिंह पुत्र श्री स्वतंत्र सिंह – 98.21 प्रतिशत
भव्या जिंदल पुत्र श्री अजय कुमार– 98.15 प्रतिशत
निखिल पुत्र श्री किशन कुमार – 97.31 प्रतिशत
भविष्य पुत्र श्री अनिल कुमार– 96.37 प्रतिशत
मोहित बत्रा पुत्र श्री अनिल कुमार – 95.71 प्रतिशत
प्रथम पुत्र श्री तरसेम कुमार – 95.04 प्रतिशत
ये सभी विद्यार्थी प्रारंभ से ही अध्ययन में मेधावी रहे हैं। अपनी निरंतर मेहनत, एकाग्रता, सकारात्मक सोच और समर्पण के माध्यम से इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार कौशिक, प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने बच्चों को इस अद्वितीय सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में जितना योगदान बच्चों का है, उतना ही उनके माता-पिता और शिक्षकों का भी है, क्योंकि सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं JEE Advanced में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। साथ ही उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ दीं।
समस्त बाल मंदिर स्कूल परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
