पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली
अखिल भारतीय सेवा संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह बरवाला की कृष्णा धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में मनोहर लाल नागपाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद बरवाला के चेयरमैन रमेश चंद्र सरदाना एवं प्रमुख समाजसेवी आयुष शर्मा उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने डबवाली शाखा की वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में डबवाली शाखा से प्रांतीय सहसचिव महेंद्र बांसल, डबवाली प्रभारी प. जगत नारायण, शाखा अध्यक्ष राकेश बांसल, शाखा सचिव डा. धर्मपाल, शाखा कोषाध्यक्ष मनीष बांसल, कार्यकारिणी सदस्य भूषण गर्ग, नए सदस्य सुभाष मैहता उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने अति विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र सरदाना को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में अखिल भारतीय सेवा संघ के 10 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय संरक्षक डा. योगेश बिदानी ने जो पौधा लगाया उसे सींचने का कार्य राष्ट्रीय डा. इंद्र गोयल एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद धवन ने किया जोकि अब वट वृक्ष बन चुका है। मुझे राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं जिम्मेदारी से निभाते हुए संघ की शाखाओं को पूरे देश में फैलाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने संघ की सभी शाखाओं के सदस्यों को हर हफ्ते जाकर गौमाता की सेवा करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने शानदार आयोजन के लिए बरवाला शाखा की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।



