पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
श्री अरोड़वंश सभा ने सूर्यवंशी श्री अरूट जी महाराज का जन्मदिवस श्री अरोड़वंश धर्मशाला में बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई तदोपरांत श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण व ज्योति प्रज्वलित की गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि नगरपरिषद अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा व उपाध्यक्ष अमनदीप बंसल ने श्री अरूट मार्ग का लोकार्पण किया व घोषणा की यह अनाज मंडी रोड़ अब से श्री अरूटमार्ग नाम से जाना जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरोड़वंश सभा के प्रधान परमजीत सिंह सेठी ने की।
श्री अरोड़वंश सभा के महासचिव अजय सिंह ग्रोवर ने बताया कि इस अवसर पर श्री अरोड़वंश सभा द्वारा संचालित श्री अरोड़वंश युवा मंच द्वारा अरोड़वंश आदर्श हाई स्कूल में श्री अरूट जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एव स्वर्गीय पवन बब्बर उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर का प्रारंभ स्वर्गीय पवन बब्बर के पारिवारिक सदस्यों द्वारा किया गया।
सभा के प्रधान परमजीत सिंह सेठी ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय पवन बब्बर हमेशा संस्था से जुड़े रहे,वे रोजाना गुरुद्वारे आते व माथा टेक कर जाते थे,उनका श्री अरोड़वंश सभा से हमेशा स्नेह रहा है व उनका परिवार तन मन धन से संस्था के साथ हमेशा जुड़ा रहा।इस शिविर में स्वर्गीय पवन बब्बर के पारिवारिक सदस्यों ने उनकी पुण्यतिथि पर एक नया जरनेटर संस्था को भेंट किया। स्वर्गीय पवन बब्बर के परिवार को देव कुमार शर्मा,चेयरमैन हरियाणा बीज विकास निगम एवं प्रधान परमजीत सिंह सेठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। देव कुमार शर्मा को श्री अरोड़वंश सभा में अमूल्य सेवाओं के लिए प्रधान परमजीत सिंह सेठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री अरोड़वंश सभा के महासचिव अजय सिंह ग्रोवर ने मंच संचालन बखूबी किया।
सभा के वरिष्ठ उपप्रधान हरजीत सिंह सेठी ने युवा मंच को सामाजिक सेवा प्रकल्प लगातार लगाते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि श्री अरोड़वंश सभा द्वारा संचालित युवा मंच द्वारा कई नए प्रकल्प योजना में है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का परियोजना प्रबंधक श्री अरोड़वंश युवा मंच के प्रधान शिवांक मोंगा को बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष रंजीव सेठी ने सहकोषाध्यक्ष हरदीप सचदेवा,युवा मंच प्रधान शिवांक मोंगा, उपप्रधान रजत मिढ़ा व नरेश मोंगा (गोरा),सहसचिव मुनीष सेठी,कोषाध्यक्ष मुकुल मोंगा, शिवम चावला व दुशान्त सेठी, संगठन मंत्री अंकुश मोंगा,ऑडिटर अभिनेंद्र ग्रोवर,पी.आर.ओ मीशु ग्रोवर की शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की।
इस शिविर में सरकारी अस्पताल डबवाली से डॉ हरसिमरन सिंह गगनेजा के नेतृत्व में टीम ने 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में श्री अरोड़वंश सभा के सरपरस्त शाम सिंह सेठी,प्रेम सिंह सेठी,देसराज सेठी,सुरेंदर ग्रोवर,पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सचदेवा,वित्तिय सलाहकार इंदरप्रीत सिंह मोंगा,पीआरओ नरेंद्र मिड्ढा व मुनीष मोंगा ,सहकोषाध्यक्ष हरदीप सचदेवा,अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य अशोक मदान,राकेश ग्रोवर व रविन्द्र मोंगा,लोकपाल कमेटी सदस्य एम.एल. ग्रोवर व गुरदीप कामरा, विशेष सलाहकार रवि मोंगा,परमजीत कोचर,प्रेम कुमार सेठी, सुभाष अरोड़ा,भारत भूषण वधवा,नरेश जैदका,टीकम जग्गा, मुनीष सचदेवा, के.के.कामरा, सुनील जिंदल, नीरज जिंदल, सुरेन्द्र सिंगला,नवीन नागपाल, विनेश छाबड़ा,सीए गोविंद सिंगला, कुलवीर शांत इंसा, संजीव शाद, वेद प्रकाश भारती, अग्रवाल सभा के प्रधान नसीब चंद गार्गी,वरचुयस क्लब के प्रधान वीरचन्द गुप्ता,मुल्तान सभा के प्रधान आशीष मेहता,युवा रक्तदान सोसाइटी प्रधान सर्वप्रीत सेठी,अरोड़ा खत्री पंजाबी सभा के प्रधान पुनीत धमीजा,निष्काम परिवार प्रधान संजय मेहता,अपने एनजीओ से नवदीप चलाना, बालाजी पैदल यात्रा संघ से प्रधान जयराम वधवा,बाबा सुंदरदास ग्रोवर सक्ताखेड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डीसी ग्रोवर, बाबे नानक दी हट्टी से सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह ढंडाल ,संजीव शर्मा,सोनू वाटस,पाली ग्रोवर,राजेन्द्र ग्रोवर,परमप्रीत सेठी,गौरव बजाज,अजय छाबड़ा,कुलभूषण सचदेवा,प्रवीण मोंगा, नीरज सेठी,अरोड़वंश स्कूल की मुख्याध्यापिका माही ग्रोवर ,के.आर.अरोड़वंश स्कूल के मुख्याध्यापक सुशील कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में श्री अरोड़वंश सभा के ऑडिटर रजनीश मोंगा ने आये हुए रक्तदानियों,सदस्यों एवं मेहमानों का धन्यवाद किया।

