पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को एकजुट कर सांझा मंच तैयार करने के उद्देश्य से नसीब गार्गी की पहल पर रविवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में बुलाई गई अहम बैठक को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला। बैठक में शहर से जुड़े कई जनहित और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संस्था प्रतिनिधियों के अलावा विधायक आदित्य चौटाला, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। विचार रखने वालों में आशीष मेहता, गुरदीप कामरा, विनोद बांसल, सुरेश मित्तल,नवीन नागपाल, सुरेश मित्तल, हरबंस लाल भद्र, परमजीत कोचर, सुनील जिंदल, मनोज शर्मा, रजनीश मोंगा, सुरेंद्र सिंगला, शाम लाल जिंदल, प्रेम कनवाड़िया, चरणजीत सिंह, प्रेम चंद, प्रवीन सिंगला, दरिया सिंह, राजेंद्र गर्ग शामिल थे। वक्ताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, टूटी सड़कें, गलियों का लेवल, अंडर ब्रिज और विकास कार्यों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा मृत्यु भोज बंद करने, शोक प्रकट करने का समय, राम बाग में संस्कार के समय राम नाम का पाठ, धार्मिक कार्यक्रमों में फालतू आडंबर बंद करन सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को बंद करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहर में लंबे समय से ऐसे सांझा मंच की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां सभी वर्ग मिलकर शहर हित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठा सकें। मंच संचालन पार्षद कृष्ण कामरा ने प्रभावशाली ढंग से किया।
विधायक आदित्य चौटाला ने सभी का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि शहर की समस्याओं के समाधान में उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अग्रवाल धर्मशाला में चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन सीधे अपनी समस्याएं रख सकें और उनका समाधान कराया जा सके।
संयोजक नसीब गार्गी व पार्षद कृष्ण कामरा ने बताया कि शीघ्र ही सभी से विचार विमर्श के उपरांत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संचालन समिति गठित कर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। नसीब गार्गी ने अंत में बैठक मेंं पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सुभाष जैन, पुनीत धमीजा, संजय मेहता, सतभूषण ग्रोवर, नरेश सेठी, नवदीप चलाना, सतपाल चलाना, अनिल गोयल, परमजीत सेठी, अजय सिंह ग्रोवर, सुमित अनेजा, प्रिंस गुप्ता, डिंपल, अमनदीप बांसल, संदीप चौधरी, संदीप गर्ग, अशोक सिंगला, सतीश गर्ग के पी, शाम लाल कुकड़, मुकेश गर्ग, हरबंस भीटीवाला, सीता राम, करनैल सिंह, सुखदेव जौड़ा व बहुत से गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 140 लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।


