पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली
बाल मंदिर विद्यालय में सत्र 2025-26 के शानदार परीक्षा परिणाम आने पर मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके माता-पिता के साथ मंच पर सम्मानित किया गया। बच्चों की सफलता पर अभिभावकों की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बाहरवीं साइंस (नॉन मेडिकल) वर्ग में कीर्ति पुत्री श्री जीवन कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रथम पुत्र श्री तरसेम कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कैफी पुत्री श्री राजेश कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
12वीं मेडिकल में अजयपाल पुत्र श्री गुरप्रीत सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मानवी पुत्री श्री संजीव वधवा ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा माही मेहता पुत्री श्री पवन कुमार ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
12वीं कॉमर्स वर्ग में तेजस मित्तल पुत्र श्री धरमपाल मित्तल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। कुलविंदर कौर पुत्री श्री गुरप्रीत सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक तथा बंटी पुत्र श्री राजकुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।
इसी प्रकार बाहरवीं आर्ट्स वर्ग में छवि पुत्री श्री विशु कुमार ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एशनूर कौर पुत्री श्री गुरमीत सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा गुरमनजोत पुत्र श्री अमनजीत सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान साझा किया तथा सुदीप्ता अरोड़ा पुत्री श्री रवि कुमार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर शैक्षणिक सलाहकार सुरेंद्र कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से प्राप्त की गई सफलता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुए विद्यार्थी आने वाले समय में विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और सहयोग सबसे बड़ी शक्ति होता है।
विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बाल मंदिर विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और उत्कृष्टता का भी केंद्र है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
