पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
बिश्नोई सभा डबवाली द्वारा पूर्व विधायक चौ. सहीराम धारणिया को मरणोपरांत 'बिश्नोई समाज शिरोमणि सम्मान' से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को गांव सक्ताखेड़ा में आयोजित शोक सभा में सभा अध्यक्ष कुलदीप जादूदा, सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सदस्य जीत राम पुनिया, सुरेन्द्र कुमार गोदारा, सतपाल खीचड़, अजय कुमार धारणिया एवं मैनैजर कपिल देव ने चौ. सही राम जी के सुपुत्रों रघुवीर धारणिया, सतपाल धारणिया को सफेद रंग की पगड़ी पहनाई व सम्मान चिन्ह भेंट किया। यह सम्मान उनके जनकल्याण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। साथ ही सभा की ओर से चौ. सही राम जी के सम्मान में एक शोक संदेश भी पढ़ा गया। इस अवसर पर लार्ड शिवा कालेज सिरसा के महानिदेशक देशकमल सीगड व अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष सोम प्रकाश सीगड भी मौजूद थे। बिश्नोई सभा डबवाली के पदाधिकारियों ने कहा कि 'बिश्नोई समाज शिरोमणि सम्मानÓ के माध्यम से चौ. सही राम धारणिया के योगदान और सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। शोक सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर जीव रक्षा बिश्नोई शहीद स्मारक समिति की और से समिति अध्यक्ष कुलदीप कुमार पूनिया अबोहर, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट नोबीसन बिश्नोई, एडवोकेट मुकेश कुमार धायल, लोकेश सीगड आन्नद पुनिया व अन्य पदाधिकारियों ने चौ. सही राम धारिणया को मरणोपरांत 'जंभशक्ति समाज भूषण' सम्मान देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया।
गांव सक्ताखेड़ा में निर्माणाधीन अस्पताल का नामकरण चौ. सही राम बिश्नोई अस्पताल करने की घोषणा का स्वागत
इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गांव सक्ताखेड़ा में निर्माणाधीन अस्पताल का नामकरण चौ. सही राम बिश्नोई अस्पताल करने की घोषणा का भी बिश्नोई सभा स्वागत करती है। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि चौ. सही राम जी के निमित्त धारणिया वंशावली पुस्तकें भी धारणिया परिवारों को निशुल्क बांटी जाएंगी। इसके अलावा चौ. सहीराम की आदमकद मूर्ति स्थापना में भी बिश्नोई सभा डबवाली द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाएगा।
