पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
लायंस क्लब अक्स के बोर्ड सदस्यों की बैठक स्थानीय ओम होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान अरविंदर सिंह मोंगा टोनू ने की। इस दौरान क्लब की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट्स और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा तैयार करने तथा उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। क्लब सदस्यों ने समाज के जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाने वाले सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके अलावा क्लब में नए सदस्यों को जोड़ने तथा अधिक से अधिक समाजसेवी लोगों को लायंस क्लब की गतिविधियों से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।
क्लब प्रधान अरविंदर सिंह मोंगा टोनू ने कहा कि लायंस क्लब अक्स समाजसेवा क्षेत्र में निरंतर संस्थापक सतीश जग्गा के मार्गदर्शन में सक्रिय है और आने वाले समय में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य जनहित के क्षेत्रों में अधिक से अधिक सेवा कार्य किए जाएं। उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। लायंस क्लब अक्स के सभी सदस्य मिलकर समाजहित में कार्य करते हुए सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
पीआरओ अमन बंसल ने बताया कि बैठक के दौरान एफजीटी से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्लब की विभिन्न कमेटियों एवं डिवीजनों में सदस्यों की जिम्मेदारियां तय करने तथा कार्यों का बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रत्येक प्रोजेक्ट में जिम्मेदारियां स्पष्ट होने से सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
बैठक में क्लब के सचिव दीपक सिंगला, कोषाध्यक्ष धीरज गर्ग, रणजीत सिंह, ऋषि मित्तल, सतीश गर्ग, लक्की गुप्ता, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. प्रणव सचदेवा, देवांश गर्ग, कमल सचदेवा, कोनिक बंसल, मनीष गुप्ता, नवदीप गर्ग, प्रिंसपाल सिंह सेठी, उमेश जिंदल, कुणाल गर्ग, लोकेश बंसल, अभय सूर्या, आशीष सिंगला एवं डॉ. ऋषभ मित्तल मौजूद रहे।
