पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकु की अध्यक्षता में किलियांवाली रोड पर स्थित निजी सभागार हाल में संपन्न हुई। जिसमें महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर को तीसरे नवरात्रे पर श्री वैष्णो माता मंदिर में विशाल जागरण करवाने का निर्णय लिया गया। संस्था के नए सदस्यों में आकाश जिंदल एवं प्रवीण गर्ग शामिल हुए। जबकि इंद्रजीत गर्ग हैप्पी बादल ने संस्था में पुन: अपनी सेवाएं प्रदान करने की सहमति दी। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकु ने तीनों सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकु को राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य बनने पर उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब राज्य के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग, राज्य कोषाध्यक्ष रूपिंद्र गोयल भी उपस्थित थे।
संस्था के सचिव मदन लाल गर्ग महेंद्रा ने बताया कि उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी में राष्ट्रीय संरक्षक सदस्यों प्रीतम बांसल, सौरभ गर्ग, शाम लाल जिंदल गंगा, ललित बांसल विक्की एवं दिनेश गुप्ता टिंकु को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सरपरस्त मंडल में मदन लाल गुप्ता, मदन लाल बांसल, बाल कृष्ण सिंगला, सुभाष मित्तल एवं तरसेम गर्ग को शामिल किया गया है। इस अवसर पर अनिल गोयल, शंकर बांसल, सुधीर बांसल, नरेश बांसल, भीमसेन गर्ग, शिव गर्ग, पवन तायल, पंकज गोयल, चरण कमल गोयल, गौरव बांसल छोटू, अंकुर गर्ग, अतुल गोयल, चंदन सिंगला एवं प्रो. विजय बांसल उपस्थित थे।
