Breaking News
Loading...

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गूंजा सामाजिक एकता और सेवा का संदेश; एक ईंट-एक रुपये की परंपरा से सामाजिक सहयोग तक, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया याद

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली । (रवि मोंगा)  

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को समर्पित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल सभा (रजि.) एवं अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी मां लक्ष्मी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक मास्टर नत्थू राम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट के प्रधान हरबंस लाल भद्र, गौशाला प्रधान राजेश जिंदल, इवादिका स्क्वेयर के प्रतिनिधि नितिन गर्ग, रीगल पैलेस के मालिक राजेंद्र बांसल बिट्टू और सेवानिवृत्त एसडीओ राकेश बांसल ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी मां लक्ष्मी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात आरती की गई। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह, चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा व वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रबंधक समिति की ओर से मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य अतिथियों को पटका पहनाकर बैज लगाए गए।


अग्रवाल सभा के प्रधान नसीब गार्गी ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, शिक्षाओं और अग्रवाल समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और संस्कारों ने समाज को सादगी, सरलता, उद्यमशीलता और सेवा भावना की प्रेरणा दी है। अग्रवाल समाज के लोग व्यवसाय एवं उद्योग के क्षेत्र में अपनी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में बाहर से आकर बसने वाले प्रत्येक परिवार को एक ईंट और एक रुपया देने की परंपरा शुरू की थी। यह व्यवस्था नए परिवारों को बसने में सहयोग देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भावना का प्रतीक थी। महाराजा अग्रसेन की यह परंपरा सामाजिक सहयोग, समानता और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश देती है। उन्होंने समाज के लोगों से इन आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
डिस्पोजल बर्तनों पर रोक, निशुल्क मिलेंगे स्टील के बर्तन व क्रॉकरी:
प्रधान नसीब  गार्गी  ने बताया कि अग्रवाल सभा ने अग्रवाल धर्मशाला में होने वाले आयोजनों में डिस्पोजल बर्तनों का इस्तेमाल बंद करने का निर्णय लिया है। डिस्पोजल सामग्री से फैलने वाली गंदगी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब धर्मशाला में होने वाले आयोजन के लिए स्टील के बर्तन और क्रॉकरी की आवश्यकता होगी तो सभा की ओर से यह सामान निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे एक ओर लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि समाज में किसी परिवार में मृत्यु होने पर शोक व्यक्त करने के लिए शाम 3:30 बजे से रात 8:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य सामाजिक व्यवहार में एकरूपता लाना और परिवारों की सुविधा का ध्यान रखना है।
प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान:
समारोह के दौरान डबवाली की शान आईएएस विवेक अग्रवाल के सम्मान में उनकी माता शशि प्रभा अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर समाज की ओर से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अध्यापक प्रकाश चंद गुप्ता की ओर से समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया। अग्रवाल सभा के सरपरस्त मंडल के सदस्य डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. सुरेश जिंदल, नरेश मित्तल, सुदर्शन मित्तल, सतीश गर्ग केपी और हरबंस लाल भीटीवाला को दुपट्टा पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. केवी सिंह, देव कुमार शर्मा के अलावा सभा सदस्य शाम लाल जिंदल, प्रवीण सिंगला, नीरज जिंदल और मनीष गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। डॉ. पीके अग्रवाल ने अग्रवाल समाज पर आधारित कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर किया।
मीडिया प्रभारी सुरेश मित्तल ने बताया कि समारोह के दौरान समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मंच संचालन प्रकल्प प्रमुख, नगर पार्षद सुनील जिंदल ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में अग्रवाल युवा संगठन, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल सभा मंडी किलियांवाली, अग्रवाल महासभा, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा और अग्रवाल वैश्य समाज ने सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व नप प्रधान पन्ना लाल गर्ग, सौरभ गर्ग बंटी, डा. पीआर गोल्याण, डा. सरवण बांसल,  पूर्व पार्षद विनोद बांसल, पार्षद सुमित अनेजा, सुरेंद्र सिंगला, प्रशांत गर्ग, पवन गर्ग, अग्रवाल सभा के वरिष्ठ उपप्रधान राकेश गर्ग गेजी, उपप्रधान सुनील गर्ग, सचिव अशोक सिंगला, कोषाध्यक्ष दविंद्र मित्तल, अग्रवाल महिला मंडल प्रधान वंदना मित्तल, राजीव बांसल रिंकू, प्रिंस गुप्ता व बलजिंद्र बांसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व सभा सदस्य मौजूद रहे।

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,9,Breaking news,27,College,13,corona,17,Employees,13,featured,56,Health,4,Kissan,18,Kissan Andolan,13,MLA,18,MP Sirsa,4,news,301,Others,33,Police file,22,Political,63,Public Munch E-Paper,64,Public news,338,Recent,41,Recent1,581,Schools,84,Sirsa News,23,slider,527,Social,283,Sports,13,Top news,270,videostory,3,Village,34,
ltr
item
Public Munch: महाराजा अग्रसेन जयंती पर गूंजा सामाजिक एकता और सेवा का संदेश; एक ईंट-एक रुपये की परंपरा से सामाजिक सहयोग तक, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया याद
महाराजा अग्रसेन जयंती पर गूंजा सामाजिक एकता और सेवा का संदेश; एक ईंट-एक रुपये की परंपरा से सामाजिक सहयोग तक, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया याद
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiI1W0HeikfWyOMgrY0dI1eRCspSWYXk4VanAGnTgmYc4tUUCW76cUw3DstEv03YRFHtfPCvW6jSbqCnwgps9wQRFJcFH-FhqNWOTZzExFrKn1bdtEJLR2Ij_-LrXsCtFVATTG0-m2F56yLsUFRCO0oKmbw9mNlEVP9hdc88M1mz-n01d9lmuBlLlE8xv4/w640-h332/11oct%20r1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiI1W0HeikfWyOMgrY0dI1eRCspSWYXk4VanAGnTgmYc4tUUCW76cUw3DstEv03YRFHtfPCvW6jSbqCnwgps9wQRFJcFH-FhqNWOTZzExFrKn1bdtEJLR2Ij_-LrXsCtFVATTG0-m2F56yLsUFRCO0oKmbw9mNlEVP9hdc88M1mz-n01d9lmuBlLlE8xv4/s72-w640-c-h332/11oct%20r1.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/10/Aggarwal.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/10/Aggarwal.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy