Breaking News
Loading...

मजदूरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल; लायंस क्लब सुप्रीम ने श्रमिकों का दुर्घटना बीमा करने के लिए शुरू किया अभियान, 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया

पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा) 

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब सुप्रीम ने रविवार सुबह एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय पीएनबी रेलवे फाटक के पास स्थित लेबर चौक पर श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्रकल्प आयोजित किया। इस दौरान 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया गया, जिससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा का एक मजबूत सहारा मिला।
क्लब के प्रधान आशीष मैहता ने बताया कि इस योजना के तहत बीमित मजदूर की कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में दिहाड़ी मजदूरों के पास किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं होती, ऐसे में यह प्रयास उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सहारा देने का काम करेगा।
वहीं, प्रोजेक्ट चेयरमैन भूपेंद्र पाहूजा ने बताया कि टीम का लक्ष्य है कि शहर के हर जरूरतमंद श्रमिक को इस सुरक्षा कवच से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो मजदूर किसी कारणवश इस बार बीमा से वंचित रह गए हैं, उन्हें आगामी शिविरों में शामिल कर कवर किया जाएगा।
नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब सुप्रीम का यह प्रयास वास्तव में जरूरतमंद वर्ग के हित में है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग शहर की रीढ़ होता है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रकल्प अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बीमा प्रकल्प श्रमिकों को आत्मविश्वास देते हैं और उनके परिवार को भविष्य की अनिश्चितताओं से राहत मिलती है। जोन चेयरमैन राकेश गोयल ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं और आगे भी श्रमिकों, जरूरतमंदों व आमजन के हित में योजनाएं जारी रहेंगी। क्लब सचिव समर्थ चावला ने जानकारी दी कि बीमा प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है ताकि अधिक से अधिक मजदूर इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल के लिए क्लब का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़, इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, साहिल मैहता, राजेंद्र मैहता, अशोक सिडाना, अनिल पाहूजा, अमनदीप मोंगा व हैप्पी मोंगा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,7,Breaking news,20,College,9,corona,17,Employees,8,featured,41,Health,2,Kissan,13,Kissan Andolan,12,MLA,18,MP Sirsa,4,news,182,Others,26,Police file,16,Political,55,Public Munch E-Paper,63,Public news,205,Recent,9,Recent1,437,Schools,60,Sirsa News,18,slider,385,Social,194,Sports,7,Top news,207,videostory,3,Village,18,
ltr
item
Public Munch: मजदूरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल; लायंस क्लब सुप्रीम ने श्रमिकों का दुर्घटना बीमा करने के लिए शुरू किया अभियान, 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया
मजदूरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल; लायंस क्लब सुप्रीम ने श्रमिकों का दुर्घटना बीमा करने के लिए शुरू किया अभियान, 50 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट बीमा किया
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhP5nHNT0BiKGKbqQBaEp3z4aYHMNG_T7m5Fs2qMleAEFzUt2r_TiCX-j-H7DYstYp48jDKSiV5XJOSNVT1cTUxfBtJ6duw7LZ1sd8j83ef3GDORmJBsG7M8WlsdHm_PyvyS8bfC7HalEANmbdjXStqp630EdngCtHW9dqzleB7FKWBHkFE4DrlOjNG3mw/w640-h388/29march%20s1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhP5nHNT0BiKGKbqQBaEp3z4aYHMNG_T7m5Fs2qMleAEFzUt2r_TiCX-j-H7DYstYp48jDKSiV5XJOSNVT1cTUxfBtJ6duw7LZ1sd8j83ef3GDORmJBsG7M8WlsdHm_PyvyS8bfC7HalEANmbdjXStqp630EdngCtHW9dqzleB7FKWBHkFE4DrlOjNG3mw/s72-w640-c-h388/29march%20s1.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/03/Supreme.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/03/Supreme.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy