पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
डबवाली स्थित बिश्नोई धर्मशाला परिसर में रविवार को बिश्नोई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान कुलदीप जादूदा ने की, जबकि संचालन सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने किया।
बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने एक स्वर में बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर की गई टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि पूरे समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। वक्ताओं ने बताया कि पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान रेखा शर्मा द्वारा 'बदमाशीÓ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट हैं और सम्मान से जुड़े मामले में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। साथ ही, यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
बैठक में बिश्नोई सभा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार धारणिया, सदस्य जीत राम पूनिया, सदस्य रामकुमार तरड, सदस्य विकास कुमार गोदारा, कृष्ण कुमार लोहमरोड, रामेश्वर कुमार सीगड, कृष्ण कुमार गोदारा, कृष्ण कुमार गोदारा, बलवीर थालोड़, सतपाल गोदारा, देवीलाल पटवारी, सतपाल कडवासरा, राजेन्द्र प्रसाद कडवासरा, कृष्ण लाला तरड, सुदेश कुमार धारणिया, अमीलाल पटवारी, आत्माराम खीचड़ व पुजारी श्रीराम सिंवर मौजूद थे।
