सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा शहरों की अरोड़वंश सभा के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सिरसा क्लब में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिरसा के प्रधान कृष्ण गुंबर (अरोड़वंश सेवा सदन) ने की। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से सिरसा से संरक्षक राम नारायण मक्कड़, प्रधान वीरेंद्र बाईया, सचिव अशोक मेहता, प्रवीन नरूला, सुधीर ललित, डबवाली से प्रधान परमजीत सिंह सेठी एवं हरजिंदर सिंह, ऐलनाबाद से प्रधान दीपक अरोड़ा, महासचिव राहुल कामरा, संरक्षक राधा कृष्ण मखीजा, कालांवाली से प्रधान सन्नी बब्बर, रानियां से युवा प्रधान विशाल छाबड़ा सचिव पवन नागपाल, रतिया से प्रधान राजपाल ग्रोवर राजेंद्र मोंगा, फतेहाबाद से प्रधान आजाद सचदेवा, महासचिव केवल कृष्ण अरोड़ा, पूर्व प्रधान मोहरी राम ग्रोवर तथा अन्य गणमान्य सदस्य जैसे टोहाना से राजेंद्र ग्रोवर, डॉ. मनजीत ग्रोवर एवं लवली मोंगा उपस्थित रहे।
Breaking News
Loading...
लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरोड़वंश संगठनों के पदाधिकारियों की हुई बैठक; श्री अरूट जी महराज की जयंती राज्य स्तर पर मनाने की मांग उठाई, समाज उत्थान के लिए एकजुटता से आगे बढ़ने का संकल्प
पब्लिक मंच नेटवर्क, सिरसा (रवि मोंगा)
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महाराज श्री अरूट जी की जयंती, जो 30 मई को आती है, उसे हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तर पर मनाया जाए। इसके लिए सरकार से यह मांग रखी जाएगी। इस पावन अवसर पर महाराज जी के नाम से विशेष योजनाएं प्रारंभ की जाएं, जैसे कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर की योजनाएं समाज के उत्थान हेतु चलाई जाती हैं। इसमें समाज के द्वारा यह भी मांग रखी जाएगी कि उनका हर एक शहर में चौक, बनाया जाए। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई और समाज की एकता व सशक्तिकरण पर बल दिया। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फतेहाबाद से आजाद सचदेवा को सिरसा लोकसभा का प्रधान नियुक्त किया गया। उन्हें आगामी समय में पूरी टीम का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त, आगामी 31 मई 2026, रविवार को एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें महाराज श्री अरूट जी की जयंती को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों से समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, विशेष रूप से पंजाबी अरोड़वंश समाज से जो भी एम एल ए, या एम पी समाज के बड़े पदों पर विराजमान व्यक्तियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे सत्ता पक्ष से हों या विपक्ष से इसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों के जन्मोत्सव एवं शहादत दिवस को भी पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिल सके। इस अभियान की शुरूआत टोहाना से की जा चुकी है और भविष्य में सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोग सहभागिता करेंगे। अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया और इस पहल को एक मजबूत जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
$type=slider$snippet=hide$cate=0
/fa-fire/ POPULAR$type=one
-
पब्लिक मंच, डबवाली ईस्टवुड स्कूल ने अपना 22वां फाउंडर्स डे अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक ढंग से मनाया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के विद्य...
PUBLIC MUNCH
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
-
पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) धारणिया परिवार ने संगरिया तहसील के गांव दीनगढ़ निवासी जयपाल धारणिया के पुत्र अजय कुमार को अंतरराष्ट्...
-
पब्लिक मंच नेटवर्क, सिरसा (रवि मोंगा) सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा शहरों की अरोड़वंश सभा के अध्यक्षों एवं पदाधिक...
-
पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा) स्थानीय बार एसोसिएशन मंडी डबवाली में आज खुशी का माहौल देखने को मिला, जब सुवीर सिद्धू एडवोकेट के पंजाब एंड हरि...
-
पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) गांव सक्ताखेड़ा के धारणिया परिवार द्वारा अपनी वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा को निभाते हुए संगरिया के स...
-
पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय, मंडी डबवाली में प्राचार्या डॉ. वनिता गुप्ता की अध्यक्षता में बी....