पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
स्वर्गीय लेखराज कालड़ा की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्रों वेद कालड़ा इन्सां, संजीव कालड़ा इन्सां, ओम प्रकाश कालड़ा व रमेश कुमार कालड़ा की ओर से नागरिक अस्पताल डबवाली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।
रक्तदान शिविर के शुभारंभ से पूर्व ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने ' धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा ' नारा लगाकर बेनती का शब्द बोला। तदोपरांत रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ नगरपरिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा की उपस्थिति में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल ने रक्तदान कर किया। इसके मौके आशीष, चंद्र, संदीप गोयल, प्रिंस, संजीव, गुलशन बजाज सहित अनेक युवाओं एवं समाजसेवियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर एसएमओ डॉ. संदीप गोयल, डॉ. हरसिमरनजीत सिंह गगनेजा, डॉ. सौरभ अरोड़ा, डॉ. मदन लाल बागला, डॉ. नितिन बांसल, नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा, भाजपा जिला महामंत्री विजयंत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के वी सिंह, विनोद बांसल, आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य, जन सेवा एकता ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंगला, पीआरओ विनेश छाबड़ा, युवा रक्तदान सोसायटी के संस्थापक सुरिंदर सिंगला, देवेंद्र मित्तल, संदीप इन्सां, अशोक इन्सां, राजीव वढेरा, सुभाष गुप्ता, रंगकर्मी संजीव शाद, विकास शर्मा, शाम लाल कुकड़, सुभाष गुप्ता, हरीश सेठी, जोनी, टोनी, सचिन, अर्पित, स्पर्श ताशू, सरपंच रणजीत सिंह, प्रदीप बांसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कालड़ा परिवार की तरफ से रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई। इस मौके उपस्थित नेताओं व प्रतिनिधियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
