Breaking News
Loading...

7 रन से जीता बीबीएन, आखिरी ओवर तक बना रहा क्रिकेट का रोमांच; अक्स धुरंधर्स की शिकस्त के साथ सीरीज 1-1 से बराबर, 27 को शेरगढ़ में होगा आर-पार

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)   

सात रन का मामूली अंतर और आखिरी ओवर तक जीत-हार की जंग- बीबीएन थंडर्स और अक्स धुरंधर्स के बीच खेला गया सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहा। 185 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए अक्स धुरंधर्स ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन बीबीएन के गेंदबाजों और फील्डरों ने निर्णायक पलों में बाजी पलट दी। अक्स की टीम 178 रन तक पहुंच सकी और बीबीएन थंडर्स ने मुकाबला 7 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब 27 सितंबर को वाका स्टेडियम, शेरगढ़ में होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  होटल धनराज के मालिक अजनीश धारनियां एवं पार्षद सुमित अनेजा उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर अक्स धुरंधर्स ने बीबीएन को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बीबीएन थंडर्स ने 24 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन बनाए। तरुण गर्ग ने 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विशाल मेहता ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 रन ठोके। दोनों की पारियों ने बीबीएन को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अक्स धुरंधर्स  की गेंदबाजी में मनीष गुप्ता ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं प्रणव सचदेवा, ऋषि मित्तल, अभय सूर्या, रोहित गर्ग, आशीष गर्ग, उमेश जिंदल और कोनिक बंसल ने एक-एक विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्स धुरंधर्स टीम ने भी मुकाबले को पूरी तरह जीवंत रखा। प्रणव सचदेवा ने 67 रन और कप्तान रोहित गर्ग ने 56 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। एक समय अक्स की टीम लक्ष्य के बेहद करीब नजर आ रही थी, लेकिन बीबीएन ने अंतिम चरण में दबाव बनाए रखते हुए वापसी की। पवन मदान ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तरुण गर्ग ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि विशाल मेहता, अनिरुद्ध और विकास जिंदल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बीबीएन की जीत में ऋषभ धमिजा की शानदार फील्डिंग भी निर्णायक रही। उन्होंने चार महत्वपूर्ण कैच पकड़कर अक्स की पारी को झटके दिए। आखिरी ओवरों में बीबीएन के खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और कप्तान दीपक सिंगला की रणनीति के साथ मुकाबले को 7 रन से अपने पक्ष में कर लिया।
इस अवसर पर 68 रन और 2 विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तरुण गर्ग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीए गोविंद सिंगला एवं वाका मैनेजमेंट की ओर से तरुण गर्ग, ऋषभ धमिजा और प्रणव सचदेवा को शानदार प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए अक्स पीआरओ अमन बांसल व बीबीएन प्रतिनिधि लोकेश बांसल ने बताया कि अब मुकाबला बराबरी पर है। 27 सितंबर को वाका स्टेडियम, शेरगढ़ में दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,9,Breaking news,27,College,13,corona,17,Employees,12,featured,54,Health,4,Kissan,18,Kissan Andolan,13,MLA,18,MP Sirsa,4,news,293,Others,33,Police file,22,Political,63,Public Munch E-Paper,64,Public news,330,Recent,35,Recent1,573,Schools,84,Sirsa News,23,slider,519,Social,277,Sports,12,Top news,265,videostory,3,Village,33,
ltr
item
Public Munch: 7 रन से जीता बीबीएन, आखिरी ओवर तक बना रहा क्रिकेट का रोमांच; अक्स धुरंधर्स की शिकस्त के साथ सीरीज 1-1 से बराबर, 27 को शेरगढ़ में होगा आर-पार
7 रन से जीता बीबीएन, आखिरी ओवर तक बना रहा क्रिकेट का रोमांच; अक्स धुरंधर्स की शिकस्त के साथ सीरीज 1-1 से बराबर, 27 को शेरगढ़ में होगा आर-पार
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEigsRW-3RMdrp3w7KgZlhd3MCJ0Jin251RtRKYOsRHNhb1IoZoNLk6PqoUceRYnjlH6Cx6LNlkpdVid9SXU92oEgRltjTjoPPZUkXK4kOvLO6nX3NFZVKp5Ahmu_N2OO25RpCYndIQ-3glVVi77B1G8hTpvKZFnS7c1ZZByqu_xoUMRAgzdtWeZsrw8Ido/s320/logo.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEigsRW-3RMdrp3w7KgZlhd3MCJ0Jin251RtRKYOsRHNhb1IoZoNLk6PqoUceRYnjlH6Cx6LNlkpdVid9SXU92oEgRltjTjoPPZUkXK4kOvLO6nX3NFZVKp5Ahmu_N2OO25RpCYndIQ-3glVVi77B1G8hTpvKZFnS7c1ZZByqu_xoUMRAgzdtWeZsrw8Ido/s72-c/logo.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/09/Match.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/09/Match.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy