मुल्तान सभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कॉलोनी रोड पर स्थित मेहता धर्मशाला में भजन संध्या एवं बच्चों की झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी योगेश कटारिया मुख्य अतिथि तथा महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों की सुंदर झांकियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं तथा सभी समुदायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश दिया। भजन गायिका रजनी मोंगा ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा से जुड़े मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनकी भक्तिमय आवाज से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।
बच्चों की झांकी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र:
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों की झांकी प्रतियोगिता रही। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण, राधा तथा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। उनकी रचनात्मकता, उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। उपस्थितजनों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
मुल्तान सभा को केवल एक संस्था नहीं,एक परिवार है: आशीष मेहता
मुल्तान सभा के अध्यक्ष आशीष मेहता ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सबके अपने परिवार का खूबसूरत मिलन था। उन्होंने कहा कि मुल्तान सभा को केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है। जब सभी सदस्य मिलकर खड़े होते हैं, तो हर आयोजन खास बन जाता है। उन्होंने डीएसपी योगेश कटारिया, महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी, भजन गायिका रजनी मोंगा, सहयोगियों तथा कार्यक्रम में पहुंचे शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। संस्था के संरक्षक कालूराम मेहता ने कहा कि मुल्तान सभा का यह आयोजन भक्ति, संस्कार और पारिवारिक एकता का सुंदर प्रतीक रहा। बच्चों की झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपाध्यक्ष राजिंदर मेहता एवं संजय मेहता ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन सभी सदस्यों को एक परिवार की तरह जोड़ने वाला रहा। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की गई कि सभी परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि, आपसी प्रेम एवं भाईचारा बना रहे तथा प्रभु की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में चरणजीत मेहता, तिलक राज, कृष्ण मेहता, कैशियर हकीकत राय, विशु मेहता, चयन मेहता, लवली मेहता, विंकल मेहता, विनोद मेहता, सुरेश मेहता, पवन मुंजाल, अश्वनी मेहता, राकेश मेहता, गुरदीप कामरा, भूपेंद्र पाहूजा, डा. शमिंद्र पाल मिगलानी, डा. अश्वनी सचदेवा, विपिन अरोड़ा, नरेश गुप्ता, पंकज मेहता, जसपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, मुकेश गोयल, गोबिंद दास मेहता, भजन मैहता, जयंत जग्गा व सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

