Breaking News
Loading...

डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)

लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती तथा आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को लेकर  आज पूर्व विधायक अमित सिहाग के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह की अध्यक्षता में स्व: पटेल व स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

      सरदार पटेल को याद करते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देशी रियासतों को एक करने का ऐतिहासिक काम किया। सरदार पटेल अपना कार्य  पूरी ईमानदारी, समर्पण व हिम्मत से साथ पूरा करते थे। ऐसी कर्तव्यपरायण नेता इतिहास में विरले ही मिलती है। 

         डॉ सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद 560 रियासतों खास कर हैदराबाद, जूनागढ़ तथा जम्मू कश्मीर को एकीकृत कर भारत के तिरंगे के नीचे लाना सरदार पटेल की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने कहा कि बारडोली और खेड़ा में किसान हित में किए गए आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि दी गई थी।

     डा. केवी सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने विकास की नईं बुलंदियों को हासिल किया। उन्होंने देश से गरीबी दूर करने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए व 20 सूत्रीय कार्यक्रम चलाकर देश को प्रगति पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की और देशहित में अनेक ऐसे कड़े निर्णय लिए जिससे उन्हें आयरन लेडी कहा जाने लगा । देश सेवा के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। 

        डॉ केवी सिंह ने कहा कि एक तरफ भारत-पाक युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव को कभी नहीं माना था और अमेरिका की द्वारा सातवें बेड़े को भारत की तरफ भेजने की धमकी पर भी उन्होंने अमेरिका को चेताते हुए कहा था कि सातवें की जगह चाहे 70वा बेड़ा भेजो लेकिन भारत अपनी प्रभु सत्ता से कभी समझौता नहीं करेगा वहीं आज के प्रधानमंत्री अमेरिकी दबाव में है और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 50 से ज्यादा बार युद्ध रोकने की बात कहने पर भी खामोश है।

                  इस मौके पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, डेलीगेट विजय वर्मा,पूर्व पार्षद विनोद बंसल, जगसीर मिठडी,बाबू राम वर्मा, रामदिता मेहता, सुंदर दास,निर्मल कंडा, पार्षद भारत भूषण, प्रशांत गीगा, इंदर जैन,राकेश बाल्मीकि, रविन्द्र बबलू, डॉ नानक,मास्टर सुखवंत चीमा,पवन चुग,मास्टर मदन सिंह, डॉ मदन,आत्मा राम पुर्व पार्षद, सुखमंदर सिंह प्रधान,शम्मी सोनी,सोनू मोंगा,मंगत बांसल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन विनोद बंसल ने किया,यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज ने दी।

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,5,Breaking news,20,College,5,corona,17,Employees,4,featured,35,Health,1,Kissan,10,Kissan Andolan,12,MLA,17,MP Sirsa,4,news,162,Others,26,Police file,16,Political,48,Public Munch E-Paper,63,Public news,134,Recent,4,Recent1,346,Schools,48,Sirsa News,18,slider,295,Social,137,Sports,6,Top news,152,videostory,3,Village,8,
ltr
item
Public Munch: डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
डॉ केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiRTG0cBnEmzImk_9S_MCpRwbnhMjd8NLoZdnV3u3yfPYp8qNBrH33AEh9puyWz88_sHVvc5aYHNVdiaATAoaLa1BPbCaknrCcQhIEQX4NoOvBsgAu3bAwYIdb6ANRdFOjMFhnBoqKxS6_1Gz9kEZPF0ZGWQFqDBOzjy7Fp9kptxrnAHtvukJfgr2FLv-4/w400-h354/IMG-20251031-WA0012.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiRTG0cBnEmzImk_9S_MCpRwbnhMjd8NLoZdnV3u3yfPYp8qNBrH33AEh9puyWz88_sHVvc5aYHNVdiaATAoaLa1BPbCaknrCcQhIEQX4NoOvBsgAu3bAwYIdb6ANRdFOjMFhnBoqKxS6_1Gz9kEZPF0ZGWQFqDBOzjy7Fp9kptxrnAHtvukJfgr2FLv-4/s72-w400-c-h354/IMG-20251031-WA0012.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2025/10/Congress_01076574854.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2025/10/Congress_01076574854.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy