संगीत, सूफियाना रंग और लोक संस्कृति के संगम से सजेगा 'अक्स आशीर्वाद' सामूहिक कन्यादान महोत्सव
सतीश जग्गा ने दिया संदेश- यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं बल्कि सामाजिक कर्तव्य है-रोजगार के लिए इच्छुक दंपत्तियों को निशुल्क कोर्स करवायेगा अक्स, सरकार से शगुन योजना में 71000/- रु तक की राशि दिलवाने में भी सहायता करेगी संस्था
पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा)
त्रिवेणी इलाका डबवाली रविवार को सेवा, संस्कार और संस्कृति के ऐतिहासिक संगम का साक्षी बनने जा रहा है। लायंस क्लब अक्स द्वारा छठा 'अक्स आशीर्वाद' सामूहिक कन्यादान समारोह रविवार को चौटाला रोड पर स्थित ओम होटल में भव्य और आकर्षक रूप में संपन्न होगा। तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से बारातें डबवाली पहुंचेंगी। समारोह में वंचित परिवारों की 21 बेटियों के विवाह करवाए जाएंगे जिनमें से 6 विवाह हिन्दू रीति रिवाज व 15 विवाह सिख धर्म के रीति रिवाज अनुसार संपन्न होंगे।। यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का एक विशाल सामाजिक महोत्सव बन गया है, जिसमें प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी।
क्लब संस्थापक सतीश जग्गा ने आयोजन समिति की बैठक में कहा कि यह समारोह सामाजिक चेतना का ऐसा महोत्सव है जिसमें सेवा, करुणा और संस्कार एक साथ साकार होते हैं। समाज की वंचित बेटियों के जीवन में खुशियों का दीप जलाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। ये बेटियां केवल एक नए घर की दहलीज नहीं लांघेंगी, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ नए जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे अपने निजी कार्यों को पीछे रखकर अनुशासन, निष्ठा और समर्पण भाव से इस पुण्य आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें, ताकि डबवाली की यह पहल मानवता, संवेदना और सामाजिक दायित्व की एक मिसाल बन सके।
कुरीतियों के विरुद्ध एक साथ संकल्प लेंगे नवदम्पत्ति व समाज के लोग:
उन्होंने बताया कि इस बार समारोह में नवदंपतियों तथा उपस्थित जनसमूह को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की रक्षा का सामूहिक संकल्प दिलवाया जाएगा। संस्था ने नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया है। नगर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर्स एवं सैलून्स द्वारा 25 हजार रुपए तक के कोर्स निशुल्क देने की घोषणा की गई है। अन्य स्किल डेवलपमेंट संस्थाओं के माध्यम से भी रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा संस्था ने यह भी तय किया है कि हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 71 हजार रुपए तक की सहायता राशि के लिए डॉक्यूमेंटेशन, टाइपिंग, फाइलिंग, प्रोसेसिंग, अटेस्टिंग तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं अक्स द्वारा निशुल्क करवाई जाएंगी, ताकि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को पूरा लाभ मिल सके।
आसमान छूती महंगाई के बावजूद दुल्हनों को देंगे स्वर्ण नथ व चांदी की पायल का विशेष उपहार:
स्त्रीधन प्रबंधन एवं संयोजन समिति के सदस्य ऋषि मित्तल, सतीश गर्ग, कोनिक बंसल, संजय मिढा तथा सरबजीत अनेजा ने जानकारी दी कि आयोजन के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को स्त्रीधन स्वरूप सोने की नोजपिन, चांदी की पायल, डबल बॉक्स वाला बेड, 11 सूट, 51 बर्तनों का सेट, लहंगा, संदूक पेटी, चार कुर्सियां, मेज, सिलाई मशीन, पंखा, प्रेस, प्रेशर कुकर, डबल कंबल, बेडशीट, खेस, गद्दे, दरी, सिरहाने, मिठाई, दीवार घड़ी, दुल्हन पर्स, 5-5 पौधे गमलों सहित, नगद शगुन तथा अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे:
उत्सव आयोजन समिति के मनीष गुप्ता, डॉ. प्रणव सचदेवा, अमन बांसल, आशीष सिंगला, सुनील मेहता तथा राहुल धमीजा ने बताया कि समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। बारातियों, घरातियों और अतिथियों का अभिनंदन दिल्ली से आई मामाराम ताशा-शहनाई पार्टी तथा काछी घोड़ी नृत्य से किया जाएगा। अबोहर का अजय ढोली बीट ग्रुप पंजाबी संस्कृति के रंग बिखेरेगा। चंडीगढ़ का प्रसिद्ध सूफियाना बैंड अपनी रूहानी प्रस्तुतियों से पूरे पंडाल को सूफियाना रंग में रंग देगा। इस बैंड के प्रमुख कलाकार अजय गिल अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी से प्रेम, इंसानियत और सामाजिक एकता का संदेश देंगे, जबकि चंडीगढ़ के ही गायक आदी अपनी जोशीली सूफियाना आवाज से माहौल को भक्तिरस और उल्लास से भर देंगे। मानसा के मशहूर भाना जादूगर अपनी कला से लोगों को जागरूक करेंगे कि किस प्रकार हाथ की सफाई को चमत्कार बताकर भोले-भाले लोगों को ठगा जाता है। अबोहर का ओपन आर्ट थिएटर ग्रुप, अतुल खुंगर के निर्देशन में अपनी मूक कला से सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करेगा। डबवाली के मनीराम मड आर्ट एवं लाइव पॉटरी कला का प्रदर्शन करेंगे, जबकि पूजा सेठी एंड ग्रुप मेहंदी कला से विवाह समारोह में आई महिलाओं और अतिथियों का दिल जीतेंगे। राजस्थान के पुष्कर से आए देवीलाल अपनी विशेष चाय कला से अतिथियों का सत्कार करेंगे, वहीं फतेहाबाद का प्रसिद्ध चार्ली चैपलिन ग्रुप समारोह में हास्य और मनोरंजन का रंग घोलेगा।
आयोजन की सभी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, स्वयंसेवक संभालेंगे सभी व्यवस्थाएं:
प्रकल्प प्रबंधक ऋषि मित्तल एवं क्लब अध्यक्ष डॉ. आशीष गर्ग ने बताया कि संस्थापक सतीश जग्गा के मार्गदर्शन में गठित सभी उप-समितियों ने अपने कार्यों को अंतिम रूप दे दिया है और आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वयंसेवक समिति के अध्यक्ष कमलकांत दुरेजा तथा दीपक सिंगला के नेतृत्व में पहले ही 51 स्वयंसेवक कार्य शुरू कर चुके हैं, वहीं 150 से अधिक स्वयंसेवक पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहेंगे। आवभगत समिति के धीरज गर्ग, कमल सचदेवा, डॉ. ऋषभ मित्तल, रोहित गर्ग, कुणाल गर्ग तथा लोकेश बांसल के नेतृत्व में ओम होटल में घरातियों, बारातियों एवं अतिथियों की आवभगत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। हर विवाह को विधि-विधान और पारंपरिक रस्म-रिवाज के साथ संपन्न कराने के लिए रणजीत सिंह सांवतखेड़ा, अमन बांसल, नवदीप गर्ग तथा प्रिंसपाल सेठी ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। लायंस संगठन के पूर्व रीजन चेयरमैन अरविंदर सिंह मोंगा, ऋषि मित्तल, प्रणव सचदेवा, शुभम लूना, कमल सचदेवा तथा उमेश जिंदल क्लब सदस्यों सहित मुख्य प्रबंधन व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। क्लब के पूर्व अध्यक्ष संदीप चावला, सतीश गर्ग, लक्की गुप्ता, कोनिक बांसल तथा 21 स्वयंसेवकों की समन्वय समिति वर-वधू पक्ष से समन्वय स्थापित कर विवाह संबंधी कार्यों को पूर्ण करेगी। देवांश गर्ग और अभय सूर्या साथियों के साथ जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार तथा स्थल सजावट की तमाम व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
अक्स पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से की अपील:
लायंस क्लब अक्स के सभी पदाधिकारियों ने डबवाली एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रविवार को इस पावन, प्रेरणादायी और ऐतिहासिक आयोजन में परिवार सहित पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दें और समाज सेवा के इस महायज्ञ के साक्षी बनें।