पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा) 6 पंजाब बटालियन एनसीसी मलोट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपिंद्र सिंह मान ने वीरवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलियांवाली का निरीक्षण किया। स्कूल परिसर में पहुंचने पर एनसीसी के 68 कैडेट्स व स्काउट्स ने अनुशासित ढंग से उनका स्वागत किया तथा एस्कॉर्ट करते हुए उन्हें स्कूल कैंपस में लेकर गए।
निरीक्षण के दौरान कर्नल भूपिंद्र सिंह मान ने स्कूल में एनसीसी गतिविधियों, परेड, अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी से मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी न केवल अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है, बल्कि इसके माध्यम से मिलने वाले 'एÓ, 'बीÓ और 'सीÓ सर्टिफिकेट्स भविष्य में कैडेट्स के लिए रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर भी खोलते हैं।
कर्नल मान ने कैडेट्स को देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को फौज में जाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कैडेट्स से पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कैंपस मैनेजर जतिंद्र शर्मा ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल कंवलप्रीत कौर सिद्धू ने कर्नल भूपिंद्र सिंह मान का आभार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर मंजीत सिंह, सूबेदार एम. रमार, हवलदार मोहम्मद लतीफ सहित स्टाफ सदस्य वरिष्ठ प्राध्यापक बलविंद्र सिंह, प्राध्यापक जगनंदन सिंह, बलजिंद्रपाल सिंह सीटी, रूपिंद्र कौर डीपी तथा अन्य शिक्षकगण व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।