पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
बिश्नोई सभा डबवाली के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री कृष्ण लाल जादूदा जी की छठी पुण्यतिथि पर वीरवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर बिश्नोई धर्मशाला में सभा पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा समाजहित में किए गए उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में बिश्नोई सभा डबवाली के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष सोम प्रकाश सीगड़, सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई, सुदेश कुमार धारणिया, पुजारी श्रीराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कृष्ण लाल जादूदा ने अपने जीवनकाल में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनका सादा जीवन, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणीय है।
वहीं, सभा अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा द्वारा अपने पिता स्व. श्री कृष्ण लाल जादूदा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शक्ति अनाथ आश्रम डबवाली में सेवा कार्य भी किया गया। उन्होंने आश्रम में तरबूज, ककड़ी, गेहूं तथा सब्जी के लिए टिण्डों का दान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 'नर सेवा ही नारायण सेवा हैÓ और जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। शक्ति अनाथ आश्रम डबवाली संस्था के पदाधिकारियों ने इस सेवा कार्य के लिए कुलदीप कुमार जादूदा एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इसी प्रकार आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए ताकि सेवा और सहयोग की भावना मजबूत हो सके।

