Breaking News
Loading...

सेल्फ फिटनेस और अनुशासन ही सफलता की कुंजी- योग दिवस आयोजन में बोले सीए गोविंद सिंगला; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीबीएन द्वारा 'योग दिवस कार्यक्रम' का आयोजन

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डबवाली के अग्रणी व्यावसायिक संगठन बिग बिजनेस नेटवर्क (बीबीएन) ने रविवार सुबह एक प्रेरणादायक और यादगार आयोजन कर यह संदेश दिया कि सफल व्यापार की नींव केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवनशैली भी है। 'योग दिवस कार्यक्रम' में व्यापारियों, उद्यमियों और उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और आपसी नेटवर्किंग का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य व्यस्त कारोबारी जीवन के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिवारों के साथ सामाजिक संबंधों को और मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीबीएन के फाउंडर सीए गोविंद सिंगला ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को सबसे पीछे छोड़ देते हैं, जबकि स्वस्थ शरीर ही हर सफलता का आधार है। अपने बेहद प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने व्यापार जगत में स्वास्थ्य की अनदेखी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के आधुनिक और व्यस्त दौर में सुबह जल्दी उठना और खुद के लिए समय निकालना हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। लेकिन अपने व्यस्ततम जीवन में से मात्र 15 मिनट अपने शरीर के लिए निकालना कोई मुश्किल काम नहीं है। हमें प्रतिदिन अनुशासन के साथ महज 15 मिनट से योग व व्यायाम की शुरुआत करनी चाहिए और धीरे-धीरे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वास्थ्य ईश्वर द्वारा दिया गया सबसे मूल्यवान एसेट है, जिसकी रक्षा और प्रबंधन करना हमारी खुद की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

डॉ. के.के. वर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का माध्यम है। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से योग, जुंबा और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि नई पीढ़ी स्वस्थ और जागरूक बन सके।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग विशेषज्ञ श्रीमती पिंटू बिश्नोई (रूपरेखा) का विशेष सत्र रहा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को ऐसे सरल और प्रभावी योगासन करवाए, जो लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं। उन्होंने कमर दर्द, सर्वाइकल, सिरदर्द और पैरों की समस्याओं से राहत दिलाने वाले व्यावहारिक योग उपाय भी बताए। सभी सदस्यों ने इस व्यावहारिक 'फिटनेस की डोज' को खूब सराहा। उनके मार्गदर्शन को उपस्थित लोगों ने बेहद उपयोगी और प्रेरक बताया। योग के प्रति जागरूकता फैलाने और उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती पिंटू बिश्नोई को बीबीएन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु जिंदल ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया। योग सत्र के पश्चात प्रतिभागियों के लिए हेल्दी रिफ्रेशमेंट्स और हेल्थ शेक की विशेष व्यवस्था की गई। पहली बार बीबीएन के मंच पर परिवारों की सहभागिता के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सदस्यों के बीच आत्मीयता, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी विश्वास को नई मजबूती प्रदान की। योग, परिवार और व्यापारिक सौहार्द के संगम से सजा यह आयोजन न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव बना, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त व्यापारिक संस्कृति की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ। आयोजन में मनोज गुप्ता, ऋषि मित्तल, अभिमन्यु जिंदल, दीपक गर्ग, हंसराज, इंद्रजीत गर्ग, पवन तथा राम सरन चावला, मीनाक्षी, दीपक सिंगला, गुरदीप कामरा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे  

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,9,Breaking news,24,College,12,corona,17,Employees,11,featured,50,Health,3,Kissan,18,Kissan Andolan,13,MLA,18,MP Sirsa,4,news,258,Others,29,Police file,18,Political,61,Public Munch E-Paper,63,Public news,297,Recent,26,Recent1,533,Schools,78,Sirsa News,22,slider,479,Social,256,Sports,10,Top news,243,videostory,3,Village,30,
ltr
item
Public Munch: सेल्फ फिटनेस और अनुशासन ही सफलता की कुंजी- योग दिवस आयोजन में बोले सीए गोविंद सिंगला; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीबीएन द्वारा 'योग दिवस कार्यक्रम' का आयोजन
सेल्फ फिटनेस और अनुशासन ही सफलता की कुंजी- योग दिवस आयोजन में बोले सीए गोविंद सिंगला; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीबीएन द्वारा 'योग दिवस कार्यक्रम' का आयोजन
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh70JcuX1WlvTONllOwmv74JJ1qvKy8KLCwXgzIz6BXcye5JTuHOye2MWuXjtmOnNo9ZCoz6Tvtzae0s53hI1VTB6DJDX1QpKvUG09KpXlVi-wFpyG82FauIEHdv-5yco8KGQaxFj8TpJCnJbp-cDb0Mq6_FDwQ6vMjqCmOqFicdWuAzQOtfwjlWD007UI/w400-h185/21june%20b1.jpeg.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh70JcuX1WlvTONllOwmv74JJ1qvKy8KLCwXgzIz6BXcye5JTuHOye2MWuXjtmOnNo9ZCoz6Tvtzae0s53hI1VTB6DJDX1QpKvUG09KpXlVi-wFpyG82FauIEHdv-5yco8KGQaxFj8TpJCnJbp-cDb0Mq6_FDwQ6vMjqCmOqFicdWuAzQOtfwjlWD007UI/s72-w400-c-h185/21june%20b1.jpeg.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/06/bbn.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/06/bbn.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy