पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली । (रवि मोंगा)
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड 13 में न्यू बस स्टैंड रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में शनिवार को श्री रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। समस्त कार्यक्रम पंडित रमेश शास्त्री, गंगा राम के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू किया गया। एसडीएम डबवाली योगेश दिल्हौर मुख्यातिथि के तौर पर व विशेष अतिथि के तौर पर नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उपस्थित हुए। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नवीन मिढ़ा ने की। उनके साथ नगरपरिषद के एसओ रविंदर कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूजनकर्ता के तौर पर पूर्व पार्षद अंजू बाला, विनोद बंसल, रमेश बागड़ी, नंदीशाला प्रधान पंकज मोंगा , सचिव राजेश जैन काला, समाजसेवी नरेश सेठी व नीतीश सेठी ने भगवान का पूजन करवाया और पूजा अर्चना के बाद मंगल आरती करते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान एसडीएम योगेश दिल्हौर ने कहा की भगवान महर्षि वाल्मीकि जी वेदों के ज्ञाता थे और उनके द्वारा रचित महान ग्रंथ रामायण के माध्यम से दी गई उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है। महापुरुषों का विचार है कि समाज में समानता, समता और समरसता आनी चाहिए और आज समाज को महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आदिकाल से चली आ रही मान्यताओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। संतों की शिक्षाएं संपूर्ण समाज के लिए होती है न कि किसी विशेष वर्ग के लिए। वहीं ईओ सुरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में सभी को भगवान वाल्मीकि जी जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया है और ऐसे संत-महात्माओं की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद मधु बागड़ी, पत्रकार मनोज सिरसवाल, राकेश बाल्मीकि, सफाई दरोगा सुनील जोनी, पूर्व पार्षद रवींद्र बबलू, युद्धवीर रंगीला, पार्षद भारत भूषण भारती व सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान सूरज कुमार, चांदी राम , भारत नाहर ,राजेश कुमार, बसंत गट्टू, पवन कुमार सहित न्यू बस स्टैंड रोड के दुकानदार व अन्य लोग मौजूद थे।
