पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा पंजाब बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए स्थानीय शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकू के व्यापारिक प्रतिष्ठान नई अनाज मंडी से शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लुधियाना के लिए राहत सामग्री के तीन वाहन रवाना किए गए। जिनमें तिरपाल, गद्दे, बाल्टियां एवं स्वच्छ जल के कैन शामिल हैं। इन वाहनों को संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य विपिन जैन श्रमण, राज्य महामंत्री हरकेश मित्तल, लुधियाना के जिला प्रभारी दविंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल द्वारा लुधियाना के अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार के सुपुर्द किया जाएगा। लुधियाना के जिला उपायुक्त हिमांशु जैन आईएएस के दिशा निर्देश में जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीडित परिवारों के लिए हर संभव सहायता कार्य किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर बोलते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव मोंगा, परविंद्र अरोड़ा सहित सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि यह संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। इसलिए सभी लोगों को अपने जीवन यापन और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति भी हर संभव सहयोग कर दायित्व अदा करना चाहिए।
पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, विख्यात उद्योगपति एवं हिसार से विधायक सावित्री जिंदल की प्रेरणा से पंजाब के सभी जिलों में संस्था के पदाधिकारीगण, जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ पीडितों के लिए राहत का कार्य कर रहे हैं। सिंगला ने कहा कि पंजाब में बहुत बड़ी आपदा के कारण वहां के लोगों का जीवन यापन एवं रोजगार छिन्न-भिन्न होकर रह गया है, उन्हें पुन: जीवन यापन के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ समाज के लोगों के सहयोग की जरुरत रहेगी। उनकी सभी जरुरतें सामाजिक संस्थाओं द्वारा ही पूरी की जा सकती हैं। इस अवसर पर प्रीतम बांसल, उद्योगपति लाभ सिंह विक्रम, मदन गर्ग महेंद्रा, गौरव बांसल छोटू, रूपिंद्र गोयल, जितेंद्र गुप्ता लवली, अमित सिंगला, तरसेम गर्ग, अंकुर गर्ग, सुधीर बांसल, नरेश बांसल, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष राजीव बांसल रिंकू, राहुल गर्ग, तुषार गोयल, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास बांसल, अग्रवाल सभा के महामंत्री अशोक सिंगला, दविंद्र मित्तल, युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सिंह सेठी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, एपेक्सियन सुभाष मैहता, राकेश बांसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने राहम सामग्री वाहनों को रवाना किया।