पब्लिक मंच, डबवाली (रवि मोंगा)
बैठक में संबोधन के दौरान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। कहा केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किया गया नया वित्त विधेयक-2025 सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है। यह सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह 65, 70, 75 वर्ष की आयु पार करने पर क्रमश: पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करे ताकि रिटायर्ड कर्मचारी अच्छा जीवन गुजार सकें। पेंशन की आय को टैक्स मुक्त किया जाए। आज के जमाने में जैसे मेडिकल सुविधा बहुत महंगी हो गई है इसलिए मेडिकल भत्ता 3000 रुपए किया जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिक ल सुविधा प्रदान की जाए। गुरतेज सिंह पीजीटी ने कहा रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलगाड़ियों में किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलती थी जोकि बंद कर दी गई है, उसे दोबारा बहाल किया जाए। उन्होंने कम्पुटेशन की कटौती 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए। फैमिली पेंशन को एलटीसी की सुविधा दी जाए। कोरोना काल का 18 माह के डीए का भुगतान किया जाए।
चेयरमैन निर्मल सिंह सुंधा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को एसी बसों, रेल व हवाई जहाज में रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए। प्राइवेट बसों में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली आधे किराए की सहूलियत को अब प्राइवेट बस ऑपरेटर लागू नहीं कर रहे, उसे दोबारा शुरु करवाया जाए। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की सुनवाई कर जल्द से जल्द उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को साथ जोड़ा जाएगा। बैठक में संघ सदस्य हरबंस सिंह रि. कानूनगो ने अपना 75वां जन्म दिन सभी साथियों के साथ मनाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। रि. अध्यापक हरनेक सिंह ने अपनी पत्नी रि. एचटी गुरदेव कौर की याद में 3100 रुपए की राशि रिटायर्ड कर्मचारी संघ को भेंट की जिस पर संघ सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया। अंत में संघ सदस्यों द्वारा पंजाब के गायक राजवीर जवंदा के देहांत पर भी शोक जताया गया। सदस्यों ने कहा कि सरकारों को आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो और कीमती जानों को बचाया जा सके।
बैठक में गुरतेज सिंह, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह ऑडिटर, श्रीराम, सुरजीत सिंह डबवाली, बृज लाल हैड मास्टर, अजमेर सिंह एचटी, कुलदीप कुमार पटवारी, मोहन सिंह, गोपाल सिंह पटवारी, बुध राम हरियाणा रोडवेज, धर्मपाल सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहेे।
-रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक बैठक संपन्न, मांगों व समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधान सुखवंत चीमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संबोधन के दौरान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। कहा केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किया गया नया वित्त विधेयक-2025 सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है। यह सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह 65, 70, 75 वर्ष की आयु पार करने पर क्रमश: पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करे ताकि रिटायर्ड कर्मचारी अच्छा जीवन गुजार सकें। पेंशन की आय को टैक्स मुक्त किया जाए। आज के जमाने में जैसे मेडिकल सुविधा बहुत महंगी हो गई है इसलिए मेडिकल भत्ता 3000 रुपए किया जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिक ल सुविधा प्रदान की जाए। गुरतेज सिंह पीजीटी ने कहा रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलगाड़ियों में किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलती थी जोकि बंद कर दी गई है, उसे दोबारा बहाल किया जाए। उन्होंने कम्पुटेशन की कटौती 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए। फैमिली पेंशन को एलटीसी की सुविधा दी जाए। कोरोना काल का 18 माह के डीए का भुगतान किया जाए।