सामाजिक संस्थाओं के विकास में समाज का सहयोग जरुरी: सतीश जग्गा
पब्लिक मंच, डबवाली
स्थानीय विश्वकर्मा धर्मशाला परिसर में नवनिर्मित 40 गुणा 80 फुट के विशाल शेड का विधिवत लोकार्पण भाजपा डबवाली के विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना तथा मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत, गुरुद्वारा साहिब बाबा विश्वकर्मा मंदिर और धर्मशाला में गुरतागद्दी दिवस धन-धन साहिब श्री गुरु हरराये साहिब जी और नानकशाही सम्मत 558 की आरम्भता को समर्पित चेत महीने की संगरांद पर, अमृत वेले के गुरमत समागम सजाये गए। इसके तहत शनिवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग सम्पूर्ण किए गए, इसके उपरान्त कीर्तन दरबार में गुरुघर के हज़ूरी रागी भाई जगमीत सिंह मुक्तसर साहिब के जत्थे ने गुरतागद्दी दिवस धन- धन साहिब श्री गुरु हरराये साहिब जी, नानकशाही सम्मत 558 की आरम्भता एवम चेत महीने के शब्दों से पावन गुरबाणी के अनेक शब्दों का रसभिन्ना कीर्तन कर संगतो को निहाल किया। कथा वाचक हैड ग्रन्थी प्रेम सिंह ने गुरतागद्दी दिवस धन- धन साहिब श्री गुरु हरराये साहिब जी का इतिहास श्रवण करवाया और पावन गुरबाणी के बारहमाह में से चेत महीने की कथा संगतो को श्रवण करवाई व अरदास की गयी। धर्मशाला में हरियाणा सरकार के डी प्लान के अंतर्गत नए बनाये गये शेड की अरदास बेनती गुरुचरणों में की गयी।
इस अवसर पर संबोधन में चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि विश्वकर्मा धर्मशाला जैसे सामाजिक संस्थान, समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने धर्मशाला प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से परिसर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए शेड के बनने से यहां आयोजित होने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि धर्मशाला परिसर में अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिन्हें जल्द शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सतीश जग्गा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा डी-प्लान के तहत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी योजना के अंतर्गत नंदीशाला, डबवाली अग्निकांड स्मारक स्थल, महाशा धर्मशाला सहित कई सामुदायिक भवनों में विकास कार्य सम्पन्न किए हैं। इसके अलावा विभिन्न गांवों में गलियों का निर्माण, पाइपलाइन, सामुदायिक भवनों, विद्यालय, अस्पताल सहित सार्वजनिक स्थानों का विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य भी कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गांवों और शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बड़े शहरों तक विकास सीमित रखना नहीं बल्कि गांव-गांव तक सड़क, पानी, बिजली और सामुदायिक भवनों जैसी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है, क्योंकि ये संस्थाएं समाज को संगठित करने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर रिटायर्ड थानेदार दलजीत सिंह ने धर्मशाला को ए.सी भेंट किया।
इस कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला प्रबंधन समिति द्वारा बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, रिटायर्ड थानेदार दलजीत सिंह, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य बलजीत सिंह, पार्षद विकास शर्मा, संदीप गर्ग एवं बाबा नानक दी हट्टी के पदाधिकारियों को सिरोपा व बाबा विश्वकर्मा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
धर्मशाला प्रबंधन समिति के सचिव रणजीत सिंह ने हरियाणा सरकार तथा उसके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से विश्वकर्मा धर्मशाला में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह मांगेआना और सतीश जग्गा के प्रयासों से इस परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य संभव हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा, जिससे धर्मशाला समाज सेवा के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेगी।
इस अवसर पर बाबा विश्वकर्मा ट्रस्ट ( रजि.) मंडी डबवाली के प्रधान मुख्त्यार सिंह ढाबां ,सरपरस्त सुरेंद्र सिंह ठेकेदार, पूर्व प्रधान इक़बाल सिंह जी मोगेवाले , उप प्रधान राजेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह मोगे वाले, दर्शन सिंह ठेकेदार, सुरजीत सिंह सग्गू, बलविंदर सिंह आरे वाले, जगराज सिंह नीटू, अजिन्दर सिंह, बलजिंदर सिंह लक्की, अमनदीप, अमन मठाडू, कमलजीत सिंह भुल्लर, हरमनदीप सिंह हैप्पी, तरनदीप, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, विजय कुमार, गुरचरन सिंह गांधी, जगपाल सिंह मैनेजर, सुरजीत सिंह बरजोत, राजवीर सिंह मास्टर, गुरमीत सिंह मठाडु, गुरबचन सिंह पूर्व मैनेजर, जगदीश सिंह दीशा, विक्की सिंह, राज सिंह, डॉ रंजन कुमार, सुच्चा सिंह, कुलवंत सिंह गांधी, ग्रन्थी प्रेम सिंह, रागी भाई जगमीत सिंह, अर्शदीप सिंह, केदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह काका, गुरमिंद्र सिंह निन्दा, संजय मैहता, विपिन आर्ट, चंद्रमोहन, नरेंद्र एमडी, डा. तरसेम जोगेवाला, प्रिंस सेठी घी वाले, राजेश जैन काला, लाभ सिंह विक्रम कूलर वाले, अजीत बराड़, सोनू चिकन वाले, नरेश कंधारी, निशु बिश्नोई, काजू नामधारी, जगपाल सिंह,तरुण मैहता, राजेंद्र सिंह सहित धर्मशाला प्रबंधन समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



