महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय मंडी डबवाली के प्रांगण में डॉक्टर गिरधारी लाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या डॉक्टर वनिता गुप्ता की अध्यक्षता में वार्षिक पारितोषिक वितरण व अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी आदित्य देवीलाल, विधायक, मंडी डबवाली थे | कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | छात्राओं द्वारा नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदन किया गया | प्रबंधक समिति के प्रधान डॉक्टर गिरधारी लाल गर्ग ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन एवं स्वागत अभिभाषण प्रस्तुत किया | प्राचार्या डॉक्टर वनिता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समस्त शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पेश की |
मुख्य अतिथि आदित्य देवीलाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। एक शिक्षित समाज ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है और यह महाविद्यालय इसी दिशा में अग्रसर है एवम् इस इलाके की महिलाओं को शिक्षित कर रहा है | आप सभी विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं, और आपकी मेहनत, अनुशासन तथा ज्ञान ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि आप केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन में अपनाएँ। नई तकनीकों को सीखें, अपने कौशल को विकसित करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें व अपने सपनों को साकार करें | उन्होंने शहर के विकास के लिए किये गये कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा हैं और शिक्षण संस्थानों की मरम्मत एवम् उत्थान मेरी प्राथमिकता है और में एक जन प्रतिनिधि के रूप में हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करूँगा |
इस अवसर पर महाविद्यालय की होनहार एवं प्रतिभावान छात्राएं जिन्होंने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नाम रोशन किया | साथ ही महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राएं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व अभिभावकों को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए | कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रबंधक समिति के उप प्रधान नरेश मित्तल, सन्दीप गर्ग, धुनिदास गर्ग, संदीप चौधरी, डॉ. सीताराम, गौरव मोंगा, नगरपालिका चेयरमैन टेकचन्द छाबड़ा, वाईस चेयरमैन, अमनदीप, प्रवीन सिंगला, अधिवक्ता कुलदीप सिंह संधू, सुरेंदर गर्ग, कुलदीपक सहारण, मन्दर सिंह सरां, नसीब गार्गी, ओमप्रकाश कामरा, इकबाल शान्त, पुष्पा गर्ग, सुनीता गर्ग, सरिता गुप्ता, अधिवक्ता शशि प्रभा, पुष्पा जिन्दल, डॉ. गुलाटी, डॉ. पूनम गुप्ता, वरिष्ट पत्रकार, छात्राओं के अभिभावक, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापिका वर्ग , कर्मचारी वर्ग, छात्राएं एवम शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की| मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | विशेष रूप से ओमप्रकाश कामरा एवम् श्रीमती सरिता गुप्ता को भी सम्मानित किया गया | छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांध दिया | प्राचार्या ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया | मंच संचालन डॉ. पदमा बरेटो एवम् डॉ. गरिमा द्वारा किया गया |

