पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा युवा शक्ति को संगठन की मुख्यधारा से जोडऩे तथा समाज के भावी नेतृत्व को तैयार करने के उद्देश्य से युवा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदग्रहण समारोह रविवार, 21 जून 2026 को महाराजा अग्रसेन वैश्य भवन, सेक्टर-8, करनाल में आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए समाज की युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी नवदीप बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवा इकाई को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान युवा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण करवाए जाएंगे तथा संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा देना तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूत बनाना है। नवदीप बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में टीम निर्माण, अच्छा वक्ता तथा अच्छा श्रोता कैसे बने जैसे विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
नवदीप बंसल ने बताया कि समाज की युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर प्रदान किए जाएं तो वे संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पदग्रहण समारोह केवल दायित्व सौंपने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व के निर्माण और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज निरंतर युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रहा है।
