Breaking News
Loading...

डबवाली में 28 जून को होगा 'बिश्नोई बिजनेस समिट', अनुभवी उद्योगपति एवं सफल उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे; तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा) 

आगामी 28 जून, रविवार को बिश्नोई धर्मशाला, डबवाली में आयोजित होने जा रहे 'बिश्नोई बिजनेस समिट' की तैयारियों को लेकर बिश्नोई सभा डबवाली के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसमें अतिथियों की सूची, विशिष्ट मेहमानों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले उद्यमियों के स्वागत, पंजीकरण व्यवस्था, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, जिन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि समिट का शुभारंभ प्रात: 8 बजे हवन यज्ञ के साथ होगा। इसके पश्चात 10 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके व्यवसायी एवं उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे और व्यापार, उद्योग तथा उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा, जबकि 2 बजे से 4 बजे तक बिजनेस सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वक्ता अपने अनुभव एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद समापन समारोह आयोजित होगा।
बिश्नोई सभा के सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल व्यवसायिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास तथा मार्केटिंग एवं नेटवर्किंग जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अनुभवी उद्योगपति एवं सफल उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे युवा पीढ़ी को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो-2026 की संकल्पना, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर भी विशेष प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। इसके माध्यम से यह जानकारी साझा की जाएगी कि बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल और बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो समाज के युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराकर किस प्रकार सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं। बिश्नोई ग्लोबल  एक्सपो 2026 के मुख्य पदाधिकारी जोधपुर से रमेश कुमार बाबल, दिल्ली से आरके बिश्नोई, चण्डीगढ़ से अरविंद कुमार गोदारा हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डबवाली बिजनेस समिट समाज के उद्यमियों, व्यापारियों और युवाओं के लिए एक उपयोगी, प्रेरणादायक और दूरगामी परिणाम देने वाला आयोजन सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि डबवाली आयोजन में बाहर से आने वाले अपना फार्म अवश्य भरें ताकि पता चल सके कि बाहर से कितने लोग आ रहे हैं, इसका लिंक बिश्नोई गलोबल एक्सपो ग्रुप में दिया गया है। जिसको अपने प्रोडक्ट की स्टाल लगानी है वह भी जल्द आयोजन कमेटी को सूचित करे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार धारणिया, जीतराम पूनिया, रामकुमार तरड़, कार्यक्रम अध्यक्ष अजनीश कुमार, राजेन्द्र कुमार कड़वासरा, विनोद कुमार धायल, कृष्ण कुमार लोहमरोड़, डा. विनोद कुमार सहारण, शेखर तरड़, रवि कुमार रोहज, पुनीत तरड़, रविन्द्र कुमार खीचड़, सोनू सीगड़, साहिल धारणिया, कपिल देव, श्रीराम, विक्रम, साकेत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

/fa-fire/ POPULAR$type=one

PUBLIC MUNCH

नाम

Adhti Association,1,Agriculture,9,Breaking news,23,College,12,corona,17,Employees,10,featured,50,Health,3,Kissan,18,Kissan Andolan,13,MLA,18,MP Sirsa,4,news,252,Others,28,Police file,18,Political,61,Public Munch E-Paper,63,Public news,292,Recent,21,Recent1,527,Schools,77,Sirsa News,22,slider,474,Social,253,Sports,10,Top news,241,videostory,3,Village,30,
ltr
item
Public Munch: डबवाली में 28 जून को होगा 'बिश्नोई बिजनेस समिट', अनुभवी उद्योगपति एवं सफल उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे; तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
डबवाली में 28 जून को होगा 'बिश्नोई बिजनेस समिट', अनुभवी उद्योगपति एवं सफल उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे; तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhWXy-hT3R8BVLlHq6JFs-F0d3w8H4SKjrb492TtSlV-zR3e5lNchDsM9jCa1J7t-m89RCxA3iojJu0Vk_ldjsHXGLY2DljiPJCQHGJ_mxVK5Y0iA2URMKWi002l66S-JTfatCpfq9c7KD7VDfh_nFRAPGSB50tfyaWPToM8vhbadVzGd17hYNBzOXwMp8/w640-h374/18june%20b1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhWXy-hT3R8BVLlHq6JFs-F0d3w8H4SKjrb492TtSlV-zR3e5lNchDsM9jCa1J7t-m89RCxA3iojJu0Vk_ldjsHXGLY2DljiPJCQHGJ_mxVK5Y0iA2URMKWi002l66S-JTfatCpfq9c7KD7VDfh_nFRAPGSB50tfyaWPToM8vhbadVzGd17hYNBzOXwMp8/s72-w640-c-h374/18june%20b1.jpg
Public Munch
https://www.publicmunch.com/2026/06/Bishnoi_01414223921.html
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/
https://www.publicmunch.com/2026/06/Bishnoi_01414223921.html
true
3563666661543923396
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy