पब्लिक मंच नेटवर्क, डबवाली (रवि मोंगा)
एपेक्स लेडीज क्लब डबवाली द्वारा कॉलोनी रोड स्थित मेहता धर्मशाला में पांच दिवसीय दर्द निवारण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन क्षेत्र के 115 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर जांच व उपचार का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत मुख्य मेहमान श्रीमति शिखा जिंदल ने ज्योति प्रज्वलित करके की। सुरक्षा संस्था की संरक्षक सुपर्णा चुघ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। जांच शिविर में योगा मित्र मंडली के प्रधान पम्मी वधवा, महावीर सहारण, वासदेव मेहता, शाम लाल कक्कड़, कृष्ण जग्गा, राम चंद्र तनेजा, पवन भूतना, नत्थू राम मुरेजा, महेंद्र सिडाना, शंटी मेहता, नरेश अरोड़ा, धनराज सकरवाल के पहुंचने पर संस्था की प्रधान मीरा जग्गा, एपेक्स लेडीज क्लब की प्रमुख उर्मिल जौड़ा व सविता चौधरी ने अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। योग मित्र मंडली ने संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया। विशेष तौर पर शिविर में पहुंचे लाइफ गर्वनर एसएस जौड़ा व डिस्ट्रिक्ट सर्विस डायरेक्टर एपेक्सियन भारत भूषण वधवा ने बेहतरीन शिविर आयोजन के लिए एपेक्स लेडीज क्लब की खूब सराहना की।
एपेक्स लेडीज क्लब की प्रधान मीरा जग्गा ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार के दर्दों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर में सियाटिका, सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, कंधे का दर्द, कोहनी तथा हाथों के दर्द सहित अन्य शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बार-बार चक्कर आने अथवा गिरने जैसी समस्याओं से परेशान मरीज भी उपचार करवा सकते हैं। मीरा जग्गा ने कहा कि ये उनका पहला प्रयास है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
उर्मिल जोड़ा व सविता चौधरी ने बताया कि शिविर में हनुमानगढ़ से आए नाडी वैद्य जसविंद्र सिंह प्रेमी, थेरेपिस्ट भूपेंद्र चौधरी व नवदीप द्वारा जांच कर उचित परामर्श दिया जा रहा है। पहले दिन मरीजों की अच्छी संख्या को देखते हुए आयोजकों में उत्साह है। शिविर में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मीरा जग्गा ने बताया कि यह शिविर 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय से दर्द अथवा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें। शिविर के सफल आयोजन में वीणा गोगिया, ललिता मुंजाल व रिंकी बांसल ने भी अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर पूनम मेहता, सविता सचदेवा, अनु मिढ़ा, चंचल अरोड़ा, संतोष सोनी, किरण मेहता, रिपुदमन शर्मा, किरण गर्ग, सीमा गुप्ता, माही ग्रोवर, सीमा वर्मा सहित अन्य भी मौजूद रही। आयोजकों ने विश्वास जताया कि आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में मरीज शिविर का लाभ उठाएंगे।

